This is an archived article last updated on Apr 16, 2019. The information may be outdated.

नर्सिंग जॉब्स की तलाश है...भारतीय सेना में है ढेरों अवसर; जानें क्या है चयन प्रक्रिया, वेतनमान

Last Updated: Apr 16, 2019, 10:14 IST

नर्सिंग का प्रोफेशन आसान नहीं है और बात यदि इंडियन आर्मी के हॉस्पिटल एवं पॉलीक्लिनिक्स में नर्सिंग की हो तो नर्सिंग की जॉब और भी कठिन हो जाती है.

Nursing Assistant Jobs
Nursing Assistant Jobs

नर्सिंग का प्रोफेशन आसान नहीं है और बात यदि इंडियन आर्मी के हॉस्पिटल एवं पॉलीक्लिनिक्स में नर्सिंग की हो तो नर्सिंग की जॉब और भी कठिन हो जाती है. इंडियन आर्मी के हर हॉस्पिटल या पॉलीक्लिनिक में डॉक्टरों की मदद, रोगियों की देखभाल, ऑपरेशन थिएटर के कामों, मेडिकल स्टोर्स में मेडिसीन के एकाउंट मेडिसीन के लिए और फर्स्ट ऐड के लिए नर्सिंग असिस्टेंट की जरूरत होती है. नर्स का काम चुनौतीपूर्ण कठिन एवं श्रम से भरा होता है.

इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट बनने के लिए कहां आवेदन कर सकते हैं?

बहुत से सरकारी संगठनों में नर्सिंग की रिक्तियां निकलती रहती हैं. लेकिन इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को थोड़ा सावधान रहना पड़ता है. सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती  लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं. इंडियन आर्मी द्वारा रिक्रूटमेंट रैली  का शेड्यूल रोजगार समाचार एवं विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाता है. नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट बनने के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड

इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ 10+2/ इंटरमीडिएट समग्र रूप से न्यूनतम 50% अंकों के साथ और विषयवार न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. या बॉटनी, जूलॉजी एवं बॉयो-साइंस और इंग्लिश विषयों के साथ बीएससी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए हालांकि इस दशा में 12वीं स्तर के अंकों का आवश्यक न्यूनतम स्तर लागू नहीं होता है. लेकिन उम्मीदवारों को 12वीं के स्तर पर इन विषयों को पढ़ा होना चाहिए.

आयु सीमा:

17 ½ - 23 वर्ष

शारीरिक मानदंड:

न्यूनतम स्वीकार्य हाइट 157 सेंटीमीटर है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होती है. चेस्ट न्यूनतम 77 सेंटीमीटर होना चाहिए और न्यूनतम वजन 48 किलो होना चाहिए जो कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होती है.

मेडिकल स्टैन्डर्ड्स:

उम्मीदवारों की अच्छी शारीरिक स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य होना चाहिए. चेस्ट अच्छी तरह विकसित होने चाहिए और न्यूनतम फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए. प्रत्येक कान से अच्छी सुनने की क्षमता एवं प्रत्येक आँख की अच्छी बाइनोक्यूलर दृष्टि होनी चाहिए कि 6/6 विजन चार्ट आसानी से पढ़ पाएं. कलर विजन सीपी-III (मार्टिन्स लान्टर्न द्वारा प्रदर्शित सफेद, लाल एवं हरे संकेतों को 1.5 मीटर की दूरी से सही प्रकार से पहचानने में सक्षम) होना चाहिए. दांत पर्याप्त संख्या में अर्थात न्यूनतम 14 की संख्या में और मसूढ़े स्वस्थ होने चाहिए. हड्डी सम्बन्धी  किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए,  हाइड्रोसिल या वैरियोसिल या पाइल्स आदि की समस्या नहीं होनी चाहिए. इन्फैंट्री में सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए 6/6 का विजन होना चाहिए.

इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट की चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग एवं चयन प्रक्रिया वार्षिक रूप से ओपल रैली सिस्टम के माध्यम से की जाती है. क्षेत्रीय भर्ती कार्यालयों में निम्नलिखित चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाती है: डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन. डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन में मार्कशीट वेरीफिकेशन, जाति प्रमाण पत्र वेरीफिकेशन, राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र वेरीफिकेशन, आदि शामिल होते हैं. डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद योग्य उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाता है.

स्क्रीनिंग प्रॉसेस में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) का आयोजन किया जाता है. स्क्रीनिंग प्रॉसेस में उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता एवं फिटनेस के परीक्षण के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) अनिवार्य है और सभी श्रेणियों के लिए आवश्यक है. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) में निम्नलिखित टेस्ट का आयोजन किया जाता है:

  • सहनशक्ति परीक्षण के लिए 1.6 किमी की दौड़ होती है. शक्ति के लिए बीम (अंडर ग्रिप) पर पुल-अप्स कराया जाता है.
  • साहस के लिए 9 फीट चौड़ी खाईं को कूदकर पार करना होता है.
  • फुर्ती के लिए जिग-जैग बैलेंस का परीक्षण किया जाता है.

चयन प्रक्रिया का अगला चरण लिखित परीक्षा होती है जिसमें दो पेपर होते हैं.

मेरिट में वेटेज:

कॉमन इंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) अंकों से मेरिट बनायी जाती है. हालांकि, उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) उत्तीर्ण होना चाहिए.

इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेस में नर्सिंग असिस्टेंट का वेतनमान एवं अन्य भत्ते

नामांकन के बाद नर्स को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लगभग रु.23000/- प्रतिमाह का बेसिक वेतन मिलता है और इसके साथ कई सुविधाएं मिलती हैं जैसे – मुफ्त राशन/ राशन मनी, क्लोथिग, स्वयं के लिए मेडिकल और आवास, स्वयं व आश्रितों के लिए रेलवे वारंट, ग्रुप हाउसिंग स्कीम, आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम रु.25,00,000/-. अन्य लाभों में अधिकतम 60 दिनों की सालाना पेड लीव, अधिकतम 30 दिन की कैजुअल लीव, मेडिकल अथॉरिटीज द्वारा निर्देशित मेडिकल लीव और किसी भी कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 30 दिन की लीव इन्कैशमेंट और अधिकतम 300 दिनों की सर्विस शामिल है.

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2019, 10:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News