Union Bank of India Bharti 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, अपरेंटिस के 500 पदों के लिए करें आवेदन
Union Bank of India Bharti 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूरे भारत में 500 अपरेंटिस रिक्तियों पर भर्ती कर रहा है। उम्मीदवार जो इच्छुक है बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस लेख में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण देख सकते हैं।
Union Bank of India Apprentice Bharti 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने कुल 500 रिक्तियों की घोषणा की है। ये पद पूरे भारत में स्थापित बैंकों (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) में भरे जाएंगे। उम्मीदवार केवल अपने गृह राज्य में नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र 17 सितंबर, 2024 तक या उससे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण सहित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती अभियान के बारे में सभी विवरण यहाँ देख सकते हैं।
Union Bank of India Apprentice Notification 2024 का अवलोकन
यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। जिसके बारे में सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देखे जा सकते हैं:
| संगठन का नाम | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
| पद का नाम | अपरेंटिस |
| रिक्तियों की संख्या | 500 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 17 सितंबर 2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.unionbankofindia.co.in |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस ऑनलाइन आवेदन लिंक | |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती अधिसूचना पीडीएफ |
Union Bank of India Apprentice के लिए पात्रता योग्यता क्या है?
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उल्लिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें:
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा: अभ्यर्थी की आयु 20 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
Union Bank of India Apprentice Salary 2024; कितना मिलेगा वेतन
अपरेंटिस को एक वर्ष की अवधि के लिए 15000/- रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अपरेंटिस किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।
Union Bank of India Recruitment 202 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र उम्मीदवारों को पहले भारत सरकार के दोनों अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा अर्थात NAPS पोर्टल: https://www.apprenticeshipindia.gov.in (सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य) और NATS पोर्टल: https://nats.education.gov.in (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने 1 अप्रैल 2020 के बाद अपनी स्नातक परीक्षा पास की है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.