This is an archived article last updated on Apr 26, 2025. The information may be outdated.

UP Board 10th Result 2025: इस साल कैसा रहा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के बच्चों का परफॉर्मेंस

Last Updated: Apr 26, 2025, 16:12 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की तरफ से कक्षा 10वीं के नतीजे 25 अप्रैल 2025 को जारी कर दिए गए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर छात्र रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल जहां प्राची निगम ने टॉप किया था, वहीं इस साल कक्षा 10वीं के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।  

UP Board 10th Pass Percentage 2025
UP Board 10th Pass Percentage 2025

 UPMSP UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से क्लास 10 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12.30 बजे जारी किया जा चुका है। जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 2,545,815 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से कुल 2,294,122 लाख छात्र पास हुए हैं। वहीं पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। साल 2024 में 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 89.55 रहा था। पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं में प्राची निगम ने टॉप किया था, इस साल यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। आगे पढ़ें यूपी बोर्ड 2025 क्लास 10th का पास प्रतिशत। 

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट 

जो छात्र यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और जिन्होंने अभी तक अपनी मार्कशीट डाउनलोड नहीं की है। वह नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी मार्कशीट भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सकते हैं -

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

UP Board Result 2025 Out: कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 

इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 2,545,815 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमे से 2,294,122 लाख छात्र परीक्षा पास कर पाए हैं। इस साल कक्षा 10वीं के लड़कों का पास प्रतिशत 86.66 फीसदी और लड़कियों का 93.87 प्रतिशत रहा। वहीं रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र यश प्रताप सिंह ने 97.83% के साथ टॉप किया है। 

नीचे दी गई टेबल में भी आप कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम और उनका पास प्रतिशत देख सकते हैं -

रैंक 

छात्रों का नाम 

पास प्रतिशत 

1

यश प्रताप सिंह

97.83%

2

अंशी

97.67%

2

अभिषेक कुमार यादव

97.67%

3

रितु गर्ग 

97.50%

3

अर्पित वर्मा 

97.50%

3

सिमरन गुप्ता 

97.50%

 

UP Board Result 2025 Girls vs Boys: लड़कियों ने लहराया परचम 

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 1,218,791 लाख लड़िकयां शामिल हुई, जिनमे से 1,144,138 लाख लड़ियां पास हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2025 लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87 परसेंट रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से इस साल 7.21% अधिक रहा है। 

नीचे दी गई टेबल में आप कक्षा 10वीं के लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत देख सकते हैं:

                    विवरण

                    संख्या

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल विद्यार्थी 

2,545,815

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल लड़के 

1,327,024

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल लड़कियां

1,218,791

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल पास लड़के

1,149,984

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल पास लड़कियां 

1,144,138

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल लड़कों का पास प्रतिशत 

86.66%

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के कुल लड़कियों का पास प्रतिशत 

93.87%

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 26, 2025, 15:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News