UP Board कक्षा 12वी रसायन विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के रसायन विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :
1. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) निम्न में किस अणुक प्रजाति में अयुग्मित इलेकट्रॉन है?
(i) N2
(ii) F2
(iii) O-2
(iv) O2-2
(ग) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का शून्य इलेक्ट्रोड विभव होता है, क्योंकि-
(i) हाइड्रोजन सरलता से आक्सीकृत होती है,
(ii) इसका इलेक्ट्रोड विभव शून्य माना जाता है,
(iii) हाइड्रोजन परमाणु पर केवल एक इलेक्ट्रान होता है,
(iv) हाइड्रोजन सबसे हल्का तत्व है|
3. (क) किस ताप तथा 2.46 वायुमण्डल दाब पर 32 ग्राम O2 का आयतन 10 लीटर होगा? (R = 0.0821 लीटर - वायुमण्डल-केल्विन-1 – मोल-1)
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 8
5. (क) इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सहीं विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(y) निम्न में कौन-सा नाइट्रिक अम्ल के साथ H2 गैस देता है?
(i) Cu
(ii) Zn
(iii) Mg
(iv) Hg
(ख) गालक तथा घातुमल किसे कहते है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
(ग) भर्जन में प्रयुक्त भट्ठी का नामांकित चित्र बनाइए।
6. (क) इलेक्ट्रानिक विन्यास के आधार पर Li, Na तथा K धातुओं की आवर्त सारणी में स्थिति की विवेचना कीजिए।
(ख) आवर्त सारणी में किन-किन वर्गों के तत्वों को d ब्लॉक तत्व कहते हैं तथा क्यों? इन तत्वों के मुख्य चार अभिलक्षणों को लिखिए।
7. (क) किन्हीं दो फास्फेटी उर्वरकों के नाम एवं सूत्र लिखिए तथा किसी एक उर्वरक के निर्माण की विधि लिखिए|
(ख) क्लीवाईट खनिज में कौन सी गैस पायी जाती है? इसका एक उपयोग लिखिए|
8. (क) क्या होता है जब – (केवल रासायनिक समीकरण दीजिये)
(i) ऐलुमिना तथा कोक के मिश्रण पर N2 गैस प्रवाहित की जाती है?
(ii) मर्क्यूरिक क्लोराइड के विलयन में आधिक्य में KI विलयन मिलाया जाता है?
(ख) आप निम्न को कैसे प्राप्त करेंगे ? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(i) मर्क्युरी से कोरोसिव स्ब्लिमेट|
(ii) सिल्वर नाइट्रेट से सिल्वर|
9. (क) वायु अपचयन द्वारा गैलेना से लेड प्राप्त करने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए| सम्बन्धित अभिक्रियाओं के समीकरण भी दीजिए|
(ख) सोडियम थायोसल्फेट के दो उपयोग लिखिए|
(ग) गुणात्मक विश्लेषण में NaOH के दो उपयोग लिखिए|
10. अमोनिया से नाइट्रिक अम्ल के निर्माण की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी दीजिए| सान्द्र तथा गर्म HNO3 की टिन घातु से अभिक्रिया लिखिए|
अथवा
प्रश्न: शुद्ध ओजोन गैस बनाने की किसी एक विधि का सचित्र वर्णन कीजिए| सल्फर तथा बोरियम पराक्साइड से यह इस प्रकार क्रिया करती है? समीकरण भी दीजिए|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिस द्वतीय प्रश्न पत्र सेट- 2
Comments
All Comments (0)
Join the conversation