यूपी बोर्ड कक्षा 12 रसायन विज्ञान प्रैक्टिस द्वितीय प्रश्न पत्र सेट- 7
आज हम आपको UP Board कक्षा 12वी के रसायन विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र का प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध कर रहे हैं|यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है और यह आपके प्रैक्टिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है|
यहाँ UP Board कक्षा 12वी रसायन विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के रसायन विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :
1. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) एक उत्क्रमणीय अभिक्रिया में दो पदार्थ साम्य में हैं। यदि प्रत्येक पदार्थ का सान्द्रण दुगुना कर दिया जाए, तो साम्य स्थिरांक होगा-
(i) स्थिर
(ii) पहले के मान का आधा
(iii) पहले के मान का चौथाई
(iv) दुगुना
(ख) डाइएथिल ईथर के निर्माण में प्रयुक्त उरुप्रेरक है-
(i) Ni
(ii) Al2O3
(iii) Fe तथा Mo
(iv) NO
(ग) धनात्मक कोलाइडी विलयन हें-
(i) SnO2
(ii) As2S3
(iii) गोंद
(iv) इनमें से कोई नहीं
2. (क) आभासी एकाणुक अभिक्रिया को उदाहरण देकर समझाइए।
(ख) 0.25 N आंक्सेलिक अम्ल विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिए।
(C = 12, O = 16, H = 1)
3. (क) वियोजन मात्रा का क्या तात्पर्य हैं? इस पर सान्द्रण एवं सम - आयन का प्रभाव समझाइए।
(ख) यदि एक अम्ल का pH मान 4.5 हो, तो pH का मान क्या होगा?
4. (क) वितरण नियम को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए
(ख) ब्राउनी गति के दो अनुप्रयोग लिखिए।
(ग) ऊष्माशोवी एवं उष्माक्षेपी अभिक्रियाओं की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए
5. (क) इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उतर-पुस्तिका में लिखिए।
अथवा
उपर्युक्त का आई०यू०पी०ए०सी० नाम है-
(i) 2 – कार्बोक्सी -3 हाइड्राक्सीपेंटेंन
(ii) पेंटें -3 –ऑल – 2 – आइक अम्ल
(iii) 2- मेथिल -3 हाइड्राक्सीपेंटें -1 आइक अम्ल
(iv) 3-हाइड्राक्सीपेंटेन-2 – कार्बोक्लिसिक अम्ल
(2) साधारण आसवन विधि द्वारा पृथक होने वाला मिश्रण है—
(i) बेन्जीन (80oC) तथा एथिल ऐल्कोहाल (78oC)
(ii) बेन्जीन (80oC) तथा नाइट्रोबेन्जीन (211oC)
(iii) ऐसीटोन (56oC) तथा मेथिल एसिटेट (57oC)
(iv) बेन्जीन (80oC) तथा एथिल एसिटेट (77oC)
(ख) फ्रीडेल – क्र्फट्स अभिकिय्रा क्या है? उदाहरण सहित समझाइए|
(ग) मानव शरीर के लिए विटामिन D का महत्व समझाइए|
6. (क) निम्न समीकरणों को पूर्ण कीजिए-
(ख) 0.203 ग्राम कार्बनिक यौगिक के दहन से 0.378 ग्राम CO2 तथा 0.129 ग्राम H2O प्राप्त हुआ | इसी पदार्थ के 0.256 ग्राम के केल्डाल विश्लेषण से मुक्त अमोनिया को 0.1 N – HCI के 50 मिली से अवशोषित किया गया| अन्भिकृत HCI के आयतनमितिय आकलन में 0.1 N – NaOH का 16.6 मिली आयतन लगा| प्रतिशत संगठन की गणना कीजिए|
7. (क) ग्रिगनार्ड अभिकर्मक क्या है? इससे प्राथमिक एल्कोहाल तथा ऐलिडहाइड कैसे प्राप्त करेंगे?
(ख) अधिशोषण वर्णलेखिकी तथा विभाजन वर्णलेखिकी में मूल अन्तर समझाइए|
(ग) इलेक्ट्रान्स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए|
8. (क) क्या होता है, जब – (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(i) गिल्सराल HI के आधिक्य में अभिक्रिया करता है
(ii) एथिल ऐसिटेट को सोडियम एथाक्साइड की उपस्थिति में गरम करते हैं
(ख) निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
(i) लैक्टिक अम्ल की प्रकाशिक समावयवता
(ii) पर्किन अभिक्रिया
9. (क) निम्न अभीक्रमकों के साथ ग्लूकोस की अभिक्रियाओं को लिखिए-
(i) CH3COCI
(ii) HI+P
(iii) Br2/H2O
(iv) HCN
(ख) प्रयोगशाला में क्लोरोबेन्जीन किस प्रकार बनाया जाता है? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
10. डाइएथिल ईथर बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए| सम्बन्धित अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए| इसकी अँधेरे में क्लोरिन के साथ अभिक्रिया का समीकरण दीजिए|
अथवा
प्रयोगशाला में ऐसिटिक ऐनहाइड्राइड बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए| इसकी लिथियम ऐलुमिनियम हाइड्राइड के साथ अपचयन अभिकिय्रा लिखिए| सम्बन्धित सभी अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण दीजिए|
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 8
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान प्रैक्टिस द्वतीय प्रश्न पत्र सेट- 2
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.