UP Board कक्षा 12वीं गणित का द्वितीय प्रश्नपत्र यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है तथा साथ ही साथ हम यहाँ आपको इस प्रश्न पत्र का एनालिसिस भी प्रदान करेंगे ताकि छात्र UP बोर्ड कक्षा 12वी गणित परीक्षा के पेपर-पैटर्न, मार्किंग स्कीम, प्रश्नों के कठिन स्तर आदि के बारें में सही तरीके से परिचित हो सकें.
UP बोर्ड कक्षा 12वी गणित का द्वितीय प्रश्न-पत्र 12 फरवरी, 2018 को 02:00 बजे से लेकर 05:15 बजे तक आयोजित किया गया था.
UP बोर्ड कक्षा 12वी गणित द्वितीय प्रश्न-पत्र के महत्वपूर्ण निर्देश:
1. इस पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है. छात्र केवल प्रश्न पत्र पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान उत्तर-पुष्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे.
2. प्रश्न-पत्र में कुल 8 प्रश्न विभिन्न खंडो में बंटे हुए थे और पुरे प्रश्न-पत्र के लिए 50 अंक निर्धारित थे.
3. परीक्षार्थीयों के लिए सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य था.
4. प्रत्येक प्रश्न के प्रारम्भ में स्पष्टतः लिख दिया गया है कि उसके कितने खण्ड करने हैं.
5. प्रत्येक के अंक उनके सम्मुख अंकित हैं.
प्रश्न-पत्र से कुछ प्रश्नों के उदाहरण हम यहाँ उपलब्ध कर रहे हैं:
UP Board कक्षा 12 गणित विषय का प्रथम प्रश्न पत्र 2018
प्रश्न-पत्र मूल्यांकन योजना :
प्रश्नों का प्रकार | प्रश्नों की संख्या*अंक | कुल अंक |
अति लघु उत्तरीय | 4x1 | 4 |
लघु उत्तरीय | 8x2 | 16 |
दीर्घ उत्तरीय | 6x3 | 18 |
अति दीर्घ उत्तरीय | 3x4 | 12 |
Total | कुल प्रश्न = 21 | कुल अंक = 50 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation