This is an archived article last updated on Apr 25, 2025. The information may be outdated.

UP Toppers List 2025: यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं, 12वीं टॉपर्स के नाम, रैंक और पास प्रतिशत यहां देखें

Last Updated: Apr 25, 2025, 21:39 IST

UP Board 10th, 12th Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्  (UPMSP) की ओर से बोर्ड रिजल्ट के नतीजे 25 अप्रैल 2025 आज दोपहर को जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट के साथ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की टॉपर लिस्ट भी साझा कर दी गई है। टॉपर लिस्ट प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए साझा की गई है। जिसमें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नाम, पास प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उल्लेखित है। 

UP Board 10th 12th Topper List 2025
UP Board 10th 12th Topper List 2025

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 12th रिजल्ट 2025

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2025

UPMSP Board Result 2025 Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्  (UPMSP) की ओर से आज यानी 25 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें परिणामों का बेसब्री से इंतजार था। छात्र अपना स्कोर और टॉपर लिस्ट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं में का पास प्रतिशत 90.11 और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 81.15 रहा। इस लेख में हमने यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं परीक्षा 2025 के टॉपर्स के नाम और उनके पास प्रतिशत के साथ पूरी लिस्ट साझा की है।

UP Board 10th, 12th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 10th, 12th टॉपर ये रहे 

इस साल यूपी बोर्ड 2025 हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया अंशी, अभिषेक कुमार यादव, ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड 2025 में महक जायसवाल ने पहला स्थान, साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान और मोहिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

UP Board 10th Topper List 2025: कक्षा 10वीं में इन छात्रों ने लहराया परचम

इस साल यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान तो वहीं ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

 

 जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, वह नीचे दी गई टेबल में रैंक, नाम के साथ पास - प्रतिशत आसानी से देख सकते हैं:  

रैंक 

छात्रों का नाम

पास प्रतिशत

रोल नंबर 

स्थान/जिला

1

यश प्रताप सिंह

97.83%

1251288439

उमरी, जालौन

2

अंशी 

97.67%

1251222549

इटावा

2

अभिषेक कुमार यादव

97.67%

1251707706

बाराबंकी

3

ऋतु गर्ग

97.50%

1250535307

बिलारी, मुरादाबाद

3

अर्पित वर्मा

97.50%

1250926129

शेखपुर बिलौली बाजार सीतापुर

3

सिमरन गुप्ता

97.50%

1251288494

उमरी, जालौन

UP Board 12th Topper List 2025: कक्षा 12वीं में इन छात्रों ने मचाया धमाल

इस साल यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान और मोहिनी ने 96.40 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है, वह अपनी रैंक, नाम और पास प्रतिशत नीचे दी गई टेबल में आसानी देख सकते हैं: 

रैंक

छात्रों का नाम

पास प्रतिशत

रोल नंबर 

स्थान/ जिला

1

महक जायसवाल

97.20%

2256443376

भुलाई

2

साक्षी

96.80%

2255570710

गजरौला, अमरोहा

2

आदर्श यादव

96.80%

2256541265

कादीपुर, सुल्तानपुर

2

शिवानी सिंह

96.80%

2256379767

प्रयागराज

2

अनुष्का सिंह 

96.80%

2256514285

कनवार, कौशांबी

3

मोहिनी 

96.40%

2256145514

इटावा

UP Board Class 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड टॉपर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

स्टूडेंट टॉपर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

  • स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2 होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 / यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3 स्क्रीन पर एक PDF दिखाई देगा 
  • स्टेप 4 संदर्भ के लिए PDF देखें और डाउनलोड करें 

UP Board 10th, 12th Topper List 2024: पिछले साल प्राची निगम ने 600 में से 591 अंक प्राप्त करके यूपी बोर्ड माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। जबकि, शुभम वर्मा ने 500 में से 489 अंक प्राप्त करके यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024

नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स 2024 की सूची है। नीचे उनके नाम, रैंक और पास प्रतिशत के बारे में जानें:

रैंक 

छात्रों का नाम

प्राप्त अंक/ प्रतिशत 

1

प्राची निगम

591

2

दीपिका सोनकर 

590

3

नव्या सिंह

588

3

स्वाति सिंह

588

3

दीपांशी सिंह सेंगर

588

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 : साल 2024 में इन छात्रों ने लहराया परचम 

नीचे दी गई टेबल में इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम, अंक और रैंक दी गई है:

रैंक 

छात्रों का नाम

प्राप्त अंक/ प्रतिशत

1

शुभम वर्मा

97.80 प्रतिशत

2

विषु चौधरी

97.6  प्रतिशत

3

काजल सिंह

97.6 प्रतिशत



3

राज वर्मा

97.6 प्रतिशत



3

कशिश मौर्या

97.6 प्रतिशत



3

चार्ली गुप्ता

97.6 प्रतिशत



3

सुजाता पाण्डेय

97.6 प्रतिशत



4

शीतल वर्मा

97.4 प्रतिशत



4

कशिश यादव

97.4 प्रतिशत



4

आदित्य कुमार

97.4 प्रतिशत



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 25, 2025, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News