UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान का परिणाम घोषित, यहां देखें Direct Link
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों का रिजल्ट घोषित किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन विषयों की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के 13 विषयों में से समाजशास्त्र और भूगोल विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। इन दोनों विषयों में कुल 2,733 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी GIC लेक्चरर रिजल्ट 2026 PDF डाउलोड लिंक
UPPSC ने GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 के तहत भौतिक विज्ञान, नागरिकशास्त्र और अर्थशास्त्र विषयों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम PDF लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए लिंक से UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में मुख्य परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
| UPPSC GIC Lecturer Result 2026 PDF |
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 14 जून 2026 को 67 जिलों में हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां देख सकते हैं।
UPPSC GIC लेक्चरर परिणाम 2026 हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 14 जून 2026 को 67 जिलों में हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां देख सकते हैं।
-
आयोग का नाम: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
-
परीक्षा का नाम: लेक्चरर (पुरुष/महिला) गवर्नमेंट इंटर कॉलेज परीक्षा
-
यूपीपीएससी प्रीलिम्स परिणाम तिथि: 20 जुलाई 2026
-
यूपीपीएससी मेन्स परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
-
अगला चरण: दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार
-
यूपी जीआईसी परीक्षा तिथि: 14 और 17 जून 2026
कितने अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आयोग के मुताबिक, अर्थशास्त्र विषय में 17,828 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,602 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं नागरिकशास्त्र में 27,366 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 12,211 ने परीक्षा दी। इसके अलावा भौतिक विज्ञान विषय में 19,134 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,679 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
इतने पदों पर होगी भर्ती
प्रवक्ता अर्थशास्त्र (पुरुष) के 41 पद, प्रवक्ता अर्थशास्त्र (महिला) के 36 पद तथा स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के लिए 6 पद निर्धारित हैं। इसी प्रकार प्रवक्ता नागरिकशास्त्र (पुरुष) के 51 पद, महिला के 54 पद और स्पर्श दृष्टिबाधित संस्थानों के लिए 6 पद रिक्त हैं। वहीं प्रवक्ता भौतिक विज्ञान (पुरुष) के 86 पद तथा महिला वर्ग के 104 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मुख्य परीक्षा के लिए इतने अभ्यर्थी सफल
प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर आयोग ने अर्थशास्त्र विषय के 924 अभ्यर्थियों, नागरिकशास्त्र के 2,323 अभ्यर्थियों तथा भौतिक विज्ञान के 1,575 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया है।
आयोग ने क्या कहा?
आयोग ने बताया है कि जारी किया गया परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है। कुछ आरक्षित वर्गों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं होने के कारण तय संख्या के अनुसार पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं। मुख्य परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आयोग जल्द ही अलग नोटिस जारी करेगा। उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ की जानकारी अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग ने यह भी कहा है कि अंतिम परिणाम से पहले RTI के तहत अंक या कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.