आईबीपीएस पीओ कॉमन साक्षात्कार: टिप्स और रणनीति – बैंक साक्षात्कार का सामना कैसे करें
Jagranjosh.com आईबीपीएस पीओ कॉमन साक्षात्कार एवं बैंक साक्षात्कार का सामना कैसे करें पर टिप्स और रणनीति उपलब्ध करा रहा है.
आईबीपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों (पीओ) की भर्ती के लिए ली गई सामान्य लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों का कॉमन साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है. लिखित परीक्षा अक्तूबर 2013 में आयोजित की गई थी. आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2013 में प्राप्त स्कोर्स के आधार पर आयोग अभ्यर्थियों का कॉमन साक्षात्कार आयोजित करेगा. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रोजगार प्राप्त करने के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को साक्षात्कार-बोर्ड्स का सामना करना होगा. शुरू में प्रत्येक अभ्यर्थी को घबराहट होती है, जिससे अंतत: उसका निष्पादन प्रभावित होता है. घबराहट कम करने और साक्षात्कार-सत्रों में अच्छा निष्पादन करने के लिए यहाँ कुछ उपाय और दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं.
साक्षात्कार
साक्षात्कार अभ्यर्थी और साक्षात्कार लेने वाले के बीच आमने-सामने की अंत:क्रिया (इंटर-एक्शन) होती है. यह अभ्यर्थी के सूक्ष्म गुणों का आकलन करने में बहुत उपयोगी होता है. यह अभ्यर्थी की पहल करने की क्षमताओं, मानसिक जागरूकता, आत्मविश्वास आदि का पता लगाने में सहायता करता है.
पहला प्रभाव
साक्षात्कार देने वाले का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है उसका व्यक्तित्व और व्यवहार. निम्नलिखित बातें साक्षात्कार-बोर्ड के सदस्यों को प्रभावित करने में अभ्यर्थियों की सहायता करेंगी :
• सादी और औपचारिक पोशाक
• उपयुक्त मुद्रा में चलना और बैठना
• सहज व्यवहार
• साक्षात्कार-कक्ष में प्रवेश करते और उससे निकलते समय मुसकराना
• बोलते समय साक्षात्कारकर्ता की ओर देखना
• आमंत्रित किए जाने पर दृढ़ता और संक्षिप्तता के साथ हाथ मिलाना
• स्पष्ट और सुनी जा सकने योग्य आवाज में बोलना
• चर्चा के बिंदु पर टिके रहना
• तर्कसंगत दृष्टिकोण
अवांछित बनावटी व्यवहार से बचना
• अल्पभाषिक (बहुत थोड़े में) उत्तर देना : यह ऐसा आभास देता है कि अभ्यर्थी को विषय का ठोस ज्ञान नहीं है.
• इतनी धीमी आवाज में उत्तर न दें, जिसे बोर्ड सुन ही न पाए. इससे अप्रिय स्थिति पैदा होती है. स्पष्ट और सुनी जा सकने योग्य आवाज में बोलना उचित है.
हाथ की अधिक चेष्टाओं से बचें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे हाथ से अधिक चेष्टाएँ करने से बचें, क्योंकि यह बोर्ड के सदस्यों के मन में बुरा प्रभाव पैदा करता है.
आईबीपीएस पीओ कॉमन साक्षात्कार 2013: प्रवेश पत्र