This is an archived article last updated on Nov 14, 2013. The information may be outdated.

आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: कंप्यूटर-ज्ञान – टिप्स और रणनीति

Last Updated: Nov 14, 2013, 12:25 IST

आईबीपीएस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिकीय संवर्ग में भर्ती के लिए संयुक्त लिखित परीक्षा आयोजित करेगा.

आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: कंप्यूटर-ज्ञान – टिप्स और रणनीति
आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: कंप्यूटर-ज्ञान – टिप्स और रणनीति

बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिकीय संवर्ग में भर्ती के लिए संयुक्त लिखित परीक्षा (सीडब्ल्यूई) आयोजित करेगा. अभ्यर्थियों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और सामान्य साक्षात्कार में उनके निष्पादन के आधार किया जाएगा. सीडब्ल्यूई लिपिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के पाँच सेक्शन हैं, जिनमें तर्क-क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, बैंकिंग उद्योग के विशेष संदर्भ सहित सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर-ज्ञान शामिल हैं. हर सेक्शन में 5 विकल्पों वाले 40 वस्तुनिष्ठ किस्म के प्रश्न हैं.

जागरणजोश डॉट कॉम की विशेषज्ञ टीम अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु सक्षम बनाने के लिए सेक्शनवाइज टिप्स और रणनीतियाँ लेकर आई है. कंप्यूटर-ज्ञान वाले सेक्शन के लिए कुछ टिप्स और रणनीतियाँ नीचे प्रस्तुत हैं.

मूल संकल्पनाओं को समझें   
अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत तत्त्वों (बेसिक्स) की तैयारी करनी चाहिए, जिसमें कंप्यूटरों का परिचय, नेटवर्किंग, इंटरनेट, कम्यूनिकेशन, इस क्षेत्र में नवीनतम अविष्कार और अनुसंधान जैसे टॉपिक शामिल हैं.   

शब्दावली, शॉर्टकट्स और संक्षेपाक्षर सीखें  
शॉर्टकट कीज, संक्षेपाक्षरों (एब्रीवियेशंस), पूर्ण रूपों और विस्तारों (एक्सटेंशंस) को कंठस्थ करना भी अपेक्षित है. सभी संकल्पनाओं को बार-बार दोहराकर याद करने से आप इस सेक्शन की अच्छी तैयारी कर पाएँगे.

नमूना-प्रश्नों का अभ्यास करें
पिछले वर्षों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों और कंप्यूटर-ज्ञान पर आधारित मॉडल प्रश्नपत्रों का अधिकाधिक अभ्यास कंप्यूटर-ज्ञान की तैयारी के लिए लाभदायक होगा. इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन टेस्ट हल करके प्रश्नों के उत्तर देने की अपनी स्पीड भी परखी जा सकती है.

आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: सामान्य जागरूकता – टिप्स और रणनीतियाँ

आईबीपीएस सीडब्ल्यूई क्लर्क परीक्षा 2013: ऑनलाइन परीक्षा हेतु कॉल लेटर

Rishi is a content industry professional with 12+ years of experience on different beats including education, business, finance, health and technology in digital digital and print mediums. A UGC NET qualified postgraduate in Journalism and Mass Communication, Rishi, writes and manages content related to Govt Job Notifications and Trending News in real time environment. He can be reached at rishi.sonwal@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Nov 14, 2013, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News