This is an archived article last updated on Nov 13, 2013. The information may be outdated.

आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: सामान्य जागरूकता – टिप्स और रणनीतियाँ

Last Updated: Nov 13, 2013, 14:09 IST

आईबीपीएस देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिकीय संवर्ग की भर्ती के लिए सामान्य लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है.

आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: सामान्य जागरूकता – टिप्स और रणनीतियाँ
आईबीपीएस लिपिक परीक्षा: सामान्य जागरूकता – टिप्स और रणनीतियाँ

बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिकीय संवर्ग की भर्ती के लिए सामान्य लिखित परीक्षा (CWE) आयोजित करने के लिए तैयार है. CWE लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र में 5 भाग हैं, जिनमें अंकीय योग्यता, बैंकिंग उद्योग के विशेष संदर्भ सहित सामान्य जागरूकता, तर्कक्षमता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर-ज्ञान शामिल हैं. हर भाग में 5 विकल्पों वाले 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है. आईबीपीएस पीओ परीक्षा के प्रश्नपत्र में 40 प्रश्न सामान्य जागरूकता वाले भाग से पूछे जाते हैं. उनमें से 40 प्रतिशत प्रश्न सामान्य जागरूकता आधारभूत ज्ञान से और 60 प्रतिशत प्रश्न सामान्य ज्ञान वर्तमान विषय से होते हैं.

image

जागरणजोश डॉट कॉम के बैंकिंग-विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए सक्षम बनाने हेतु विषयवार टिप्स और रणनीतियाँ लेकर आए हैं. सामान्य जागरूकता वाले भाग के लिए कुछ टिप्स और रणनीतियाँ नीचे उल्लिखित हैं.   

आधारभूत सामान्य जागरूकता को समझना  
आईबीपीएस लिपिक परीक्षा के सामान्य जागरूकता वाले भाग की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मुद्रा और बैंकिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं आदि की अच्छी आधारभूत जानकारी होनी चाहिए.

वर्तमान विषयों के लिए नोट्स तैयार करना
महत्वपूर्ण बैंकिंग समाचारों, आर्थिक समाचारों और कॉर्पोरेट मामलों के नोट्स बनाएँ तथा सामान्य जागरूकता में खुद को दक्ष बनाने के लिए उन्हें अच्छी तरह से रिवाइज करें. अर्थव्यवस्था की समस्त घटनाएँ याद रखने का यह एक सबसे बढ़िया तरीका है.  

नवीनतम घटनाओं पर नजर
अभ्यर्थियों को नवीनतम घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए और ताजा समाचारों से अवगत रहने के लिए एक दैनिक समाचारपत्र पढ़ना चाहिए. आईबीपीएस पीओ परीक्षा के प्रश्नपत्र के लिए यह स्कोरिंग सेक्शंस में से एक है. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को नीतियों, कार्यक्रमों और अर्थव्यवस्था की नवीनतम गतिविधियों का घन अध्ययन और रिविजन करना चाहिए.

आईबीपीएस सीडब्ल्यूई लिपिक परीक्षा 2013: अधिसूचना

Rishi is a content industry professional with 12+ years of experience on different beats including education, business, finance, health and technology in digital digital and print mediums. A UGC NET qualified postgraduate in Journalism and Mass Communication, Rishi, writes and manages content related to Govt Job Notifications and Trending News in real time environment. He can be reached at rishi.sonwal@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Nov 7, 2013, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News