1. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी का नाम है?
(क ) ब्रायन लारा (ख) एलन बॉर्डर
(ग) सचिन तेंदुलकर (घ) रिकी पोंटिंग
2.पुणे में संपन्न तीसरे कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स-2008 में 76 पदक (33 स्वर्ण, 26 रजत व 17 कांस्य) जीतकर कौन-सा देश पहले स्थान पर रहा?
(क) ऑस्ट्रेलिया (ख) भारत
(ग) इंग्लैंड (घ) कनाडा
3. इस वर्ष साहित्य का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार किस लेखक को उनके पहले ही उपन्यास द व्हाइट टाइगर के लिए दिया गया?
(क) किरण देसाई (ख) अरुंधती राय
(ग) सलमान रुश्दी (घ) अरविंद अडिगा
4. सचिन तेंदुलकर ने कितने टेस्ट मैचों में 12 हजार से अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(क) 132 (ख) 142
(ग) 140 (घ) 152
5.भारत के निर्वाचन आयोग ने देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है, उनमें निम्न में से कौन-सा राज्य नहीं है?
(क) मध्य प्रदेश (ख) उत्तर प्रदेश (ग) छत्तीसगढ (घ) राजस्थान
6. 23 वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार किस संस्थान को प्रदान करने की घोषणा की गई है?
(क) जगजीवन प्रतिष्ठान, दिल्ली
(ख) महात्मा गांधी संस्थान, वर्धा
(ग) कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय मेमोरियल ट्रस्ट, इंदौर
(घ) इनमें से कोई नहीं
7. वर्ष 2008 के इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
(क) मनमोहन सिंह (ख) पॉल क्रुगमैन
(ग) मोंटेक सिंह अहलूवालिया (घ) इनमें से कोई नहीं
8. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मलयेशिया के दक्षिणी राज्य मलक्का का प्रचार-प्रसार करने के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया गया है?
(क) मलयेशिया रत्न (ख) नाइटहुड
(ग) मलक्का ताज (घ) दातुक
9. भारत के किस स्पिन गेंदबाज ने अपने पहले ही क्रिकेट टेस्ट में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए?
(क) रवि कुमार (ख) पीयूष चावला
(ग) अमित मिश्रा (घ) हरभजन सिंह
10. किस क्रिकेट खिलाडी ने एक टीवी रियलिटी शो में रावण बनने के कारण हुई आलोचना के बाद माफी मांगी?
(क) एस श्रीसंत (ख)हरभजन सिंह
(ग) सौरव गांगुली (घ) दिलीप वेंगसरकर
उत्तर : 1. (ग) 2. (ख) 3. (घ) 4. (घ) 5. (ख) 6. (ग) 7. (ख) 8. (घ) 9.(ग) 10. (ख)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation