IBPS Hindi Officer Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड ibps.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर, होने जा रहा है। उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Oct 8, 2026, 19:01 IST
IBPS Hindi Officer Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड ibps.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
IBPS Hindi Officer Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड ibps.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने हिंदी ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 15 अक्टूबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना ए़डमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में शामिल होन की अनुमति नहीं दी जाएगी। हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

संबंधित भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में होगी। आईबीपीएस हिंदी अधिकारी नौकरियां 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण और आइटम लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर 2026 भर्ती के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने Grade E हिंदी ऑफिसर के लिए 1 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसकी परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। उम्मीदवार भर्ती परीक्षा से जुड़े अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

संगठन
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
विज्ञापन संख्या
आईबीपीएस/2026-27/04
पोस्ट नाम
हिंदी अधिकारी
ग्रेड
E
परीक्षा तिथि
15 अक्टूबर 2026 
एडमिट कार्ड तिथि
8 अक्टूबर 2026 (जारी) 
वेबसाइट
www.ibps.in

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर, आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब वैलिड आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। 

  • लॉगिन करने के बाद कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • सभी जरूरी डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

  • Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates