RPSC SI Answer Key 2026: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड

RPSC SI Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग  सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की जारी की है। आयोग ने उत्तर कुंजी 7 अप्रैल 2026 को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। 

Sep 20, 2026, 22:15 IST
RPSC SI Answer Key 2026: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड
RPSC SI Answer Key 2026: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड

RPSC SI Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की जारी की है। आयोग ने उत्तर कुंजी 7 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आरपीएससी द्वारा प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं। 

RPSC SI Answer Key 2026 pdf: उत्तर कुंजी 

आरपीएससी एसआई भर्ती 2026 परीक्षा में लगभग 2,18,131 उम्मीदवारों ने भाग लिया है।  लिखित परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया गया था। परीक्षा में दो पेपर शामिल थे पेपर 1 में सामान्य हिंदी तथा पेपर 2 में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। आयोग द्वारा आज 20 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उत्तर कुंजी जारी की है। 

RPSC SI Answer Key 2026 with Question Paper 

उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आरपीएससी एसआई उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

विवरण  
उत्तर कुंजी 
प्रश्न पत्र पीडीएफ 
राजस्थान सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर 
   

Rajasthan SI Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए री-एग्जाम 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021
आयोजन संस्था
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा शहर/जिला आवंटन
13 सितंबर 2026 
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
17 सितंबर 2026
री-एग्जाम की तारीख
20 सितंबर 2026
20 सितंबर, 2026 (जारी) 
परीक्षा विषय
सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan SI Official Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराएं

यदि किसी उम्मीदवार को मॉडल उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया था। नोटिस के अनुसार आपत्ति विंडो 21 से 23 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क जमा करना होगा।

RPSC SI Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के Candidate Information सेक्शन में जाएं।

3. यहां Sub Inspector/Platoon Commander Combined Competitive Examination से संबंधित मॉडल आंसर की लिंक खोजें।

4. अपनी परीक्षा तिथि और पेपर के अनुसार उत्तर कुंजी चुनें।

5. PDF स्क्रीन ओपन होगा उसे डाउनलोड कर लें।

6. अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों अनुमान लगाएं।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates