IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 19, 2026, 23:38 IST

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026: इंडियन एयर फोर्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026
IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026: इंडियन एयर फोर्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 22 सितंबर और 23 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। 

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card OUT

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।   

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा का एडमिट कार्ड दिनांक 19 सितंबर 2019 को शाम 7 बजे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडियन एयर फोर्स 

पद का नाम 

अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027

लिखित परीक्षा की तिथि 

22 सितंबर और 23 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

19 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

iafrecruitment.edcil.co.in

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा का एडमिट कार्ड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु की ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं। 

  • IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

IAF Agniveer Vayu Intake 02/2027 Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इनटैक 02/2027 की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 19, 2026, 23:38 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News