RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Sep 17, 2026, 19:23 IST
RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें
RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञापन संख्या 2026/1173 के तहत कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर शुरू हो गई है। एमबीबीएस डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। 

राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

RUHS Medical Officer Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

विवरण
जानकारी 
संचालन निकाय
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर
विभाग का नाम
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय, राजस्थान सरकार
परीक्षा का नाम
चिकित्सा अधिकारी प्रत्यक्ष भर्ती परीक्षा-2026 (MODRE-2026)
पोस्ट नाम
चिकित्सा अधिकारी (MO)
रिक्तियों की संख्या
600
वेतनमान
वेतन स्तर 14 
अधिसूचना दिनांक
14 सितंबर 2026
आवेदन की तिथियां
14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक
वेबसाइट
ruhsraj.org या ruhsmomedical.com

RUHS Medical Officer Vacancy 2026:  चयन प्रक्रिया 

मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RUHS Medical Officer Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  • RUHS की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।

  • होमपेज पर, "RUHS मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल) 2026 भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।

  • अब, यदि आप एक नए उम्मीदवार हैं, तो पंजीकरण आईडी बनाएं बटन पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।

  • उसके बाद, ruhsmomedical.com पर जाएं और साइन इन बटन पर क्लिक करें।

  • अपना ओटीआर आईडी/मोबाइल नंबर/ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।

  • साइन इन बटन पर क्लिक करें ।

  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें।

  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जैसा लागू हो।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates