School Holiday September 28, 2026: क्या कल बंद रहेंगे दिल्ली-NCR, UP और पंजाब के स्कूल? देखें स्टेट-वाइज लेटेस्ट अपडेट

28 सितंबर 2026 को पंजाब के सभी स्कूल शहीद भगत सिंह जयंती पर बंद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश (बरेली) में भारी बारिश के कारण छुट्टी घोषित की गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे। यहां से स्टेट-वाइज लेटेस्ट अपडेट देखें।

Sep 27, 2026, 21:25 IST
School Holiday September 28 2026 State Wise Update Here
School Holiday September 28 2026 State Wise Update Here

School Holiday September 28, 2026: सितंबर का आखिरी हफ्ता कहीं-कहीं के स्कूली छात्रों के लिए कई सारी छुट्टियां लेकर आ रहा है। 28 सितंबर 2026, सोमवार को कई राज्यों में स्कूलों के खुलने या बंद रहने को लेकर छात्र और पेरेंट्स के बीच काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर Delhi-NCR, Ghaziabad, Noida, Gurugram, Uttar Pradesh और Punjab में स्कूल हॉलिडे को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रही हैं।

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, Punjab में 28 सितंबर को Shaheed Bhagat Singh Jayanti के अवसर पर स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश में बरेली और लखीमपुर खीरी जिलों में 28 सितंबर को भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश लागू किया गया है। दूसरी ओर Delhi, Ghaziabad और Gurugram के लिए 28 सितंबर की कोई भी Official School Closure का आदेश नहीं दिया गया है।

School Holiday September 28: जानें कहां-कहां स्कूल बंद और कहां खुले रहेंगे?

28 सितंबर 2026 को स्कूलों छुट्टी की स्थिति को समझने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

राज्य/क्षेत्र
28 सितंबर 2026 को स्कूलों की स्थिति
कारण - अपडेट
पंजाब 
बंद
शहीद भगत सिंह जयंती
बरेली, UP
बंद
भारी बारिश/मौसम संबंधी स्थिति
लखीमपुर खीरी, UP
बंद
भारी बारिश के कारण प्रशासनिक आदेश
दिल्ली 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
कोई स्कूल-छुट्टी आदेश नहीं
गाजियाबाद 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
कोई जिला-स्तरीय बंदी आदेश नहीं
नोएडा / ग्रेटर नोएडा 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
स्थानीय आदेश का इंतजार
गुरुग्राम 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
28 सितंबर के लिए कोई Closure Order नहीं
हरियाणा के अन्य क्षेत्र
स्थानीय आदेश पर निर्भर
मौसम की स्थिति के अनुसार बदलाव संभव
उत्तराखंड 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
मौसम पर स्थानीय प्रशासन के निर्णय संभव
हिमाचल प्रदेश 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय निर्णय संभव
बिहार 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
जिला लेवल पर आदेश होने पर स्थिति बदल सकती है
राजस्थान 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
स्थानीय मौसम/प्रशासनिक आदेश देखें
मध्य प्रदेश 
फिलहाल कोई आदेश नहीं 
स्थानीय स्तर पर निर्णय संभव

28 सितंबर की उपलब्ध State-Wise रिपोर्ट के अनुसार Punjab में राज्यव्यापी छुट्टी और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के कारण स्थानीय छुट्टी की होगी। जबकि, कई अन्य राज्यों में Statewide Closure का कोई भी आदेश नहीं है।

Punjab School Holiday September 28: क्या पूरे राज्य में बंद रहेंगे स्कूल?

पंजाब में कल स्कूलों के साथ पूरे राज्य की भी छुट्टी रहेगी। जी हां, 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पूरे पंजाब में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान के कारण इस दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Punjab में 28 सितंबर की छुट्टी के कारण छात्रों को सोमवार को नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं होना होगा। स्कूलों में सामान्य Academic Activities को भी पोस्टपोन कर देगा। 

UP School Holiday September 28: इन जिलों में बारिश के कारण स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में 28 सितंबर की स्थिति अलग-अलग जिलों के अनुसार बदल रही है। लेटेस्ट अपडेट्स की रिपोर्ट के अनुसार Bareilly और Lakhimpur Kheri जिला प्रशासन ने 28 सितंबर 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।

इस आदेश में सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों सहित संबंधित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को शामिल किया गया हैं। इसलिए इन जिलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को 28 सितंबर को अगले नोटिस आने से पहले स्कूल जाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। 

क्वश्न: क्या पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे? 

आंसर: नहीं। 

28 सितंबर के लिए पूरे Uttar Pradesh में Statewide School Holiday जारी होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ जिलों में मौसम के कारण अलग-अलग आदेश जारी किए जा सकते हैं।

IMD के 26 सितंबर के Subdivision Wise Forecast में 28 सितंबर को East UP और West UP के लिए कोई वार्निंग नहीं दिखाई गई थी, हालांकि इससे पहले 26-27 सितंबर के लिए बारिश और Thunderstorm की चेतावनी थी। इसलिए UP के छात्रों को अपने जिला प्रशासन और स्कूल के ऑफिशियल नोटिस को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Delhi School Holiday September 28: क्या राजधानी में बंद रहेंगे स्कूल?

Delhi-NCR के छात्रों के लिए 28 सितंबर को स्कूल बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ सकती हैं, लेकिन उपलब्ध लेटेस्ट जानकारी के अनुसार दिल्ली में 28 सितंबर की कोई ऑफिशियल छुट्टी जारी नहीं हुई है।

India Meteorological Department के New Delhi-Safdarjung forecast में 28 सितंबर को सामान्यतः बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन उस दिन के लिए कोई warning नहीं दी गई थी। इसलिए फिलहाल दिल्ली के स्कूलों के लिए Schedule को रोज की तरह ही लागू रहने की उम्मीद है, जब तक दिल्ली सरकार, शिक्षा विभाग या संबंधित स्कूल की ओर से नया आदेश जारी न हो।

Important Update for Delhi Students

आपके स्कूल ने WhatsApp group, SMS, official app या circular के माध्यम से अलग सूचना दी है, तो School Specific Notice को देखें। 

Ghaziabad School Holiday September 28: क्या स्कूल बंद हैं?

Ghaziabad में भी 28 सितंबर को School Holiday को लेकर छात्रों और पेरेंट्स में काफी चर्चा है। IMD के Ghaziabad Forecast में 28 सितंबर को बादल और बारिश होने की उम्मीद करी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है। 

ताजा उपलब्ध School Closure Information में Ghaziabad के लिए 28 सितंबर की कोई ऑफिशियल District Wide School Closure Confirmation नहीं मिली है। इसलिए Ghaziabad के छात्रों को स्कूल बंद होने की खबर को बिना ऑफिशियल नोटिस के सही नहीं मानना चाहिए।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates