PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2,000? अक्टूबर की इस तारीख पर टिकी नजर
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अक्टूबर माह खुशखबरी लेकर आ सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी 24वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। चलिए देखते है क्या है अभी तक की अपडेट?
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अक्टूबर का महीना अहम हो सकता है। पिछली किस्त जून में जारी हुई थी और अब अगली किस्त का समय नजदीक आ रहा है। हालांकि, सरकार ने अभी 24वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में किसानों के बीच 20 अक्टूबर के आसपास किस्त आने की चर्चा जरूर है, लेकिन इसे अभी पक्की तारीख नहीं माना जा सकता।
20 जून को आई थी पिछली किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2,000 रुपये के हिसाब से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। पीएम किसान की किस्तें आमतौर पर करीब चार महीने के अंतराल पर आती हैं। ऐसे में जून से चार महीने का समय अक्टूबर में पूरा हो रहा है। यही वजह है कि किसान 24वीं किस्त के अक्टूबर में आने की उम्मीद कर रहे हैं।
क्या 20 अक्टूबर को खाते में आएंगे पैसे?
किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन फिलहाल इसे सरकारी तारीख नहीं कहा जा सकता। कृषि मंत्रालय की ओर से 24वीं किस्त की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
किस्त से पहले e-KYC जरूर करा लें
किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को तारीख से ज्यादा अपनी पात्रता और रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए। e-KYC पीएम किसान योजना के लिए जरूरी है। यदि e-KYC अधूरी है या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी में कोई गड़बड़ी है, तो पेमेंट में परेशानी हो सकती है।
किसानों को अभी अपना पीएम किसान स्टेटस चेक कर लेना चाहिए, ताकि किस्त जारी होने के समय किसी छोटी गलती की वजह से पैसा अटकने की स्थिति न बने।
किसान अभी कर लें ये जरूरी काम
24वीं किस्त से पहले किसान इन डिटेल्स को जरूर देख लें:
-e-KYC पूरी हुई है या नहीं।
-बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं।
-आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
-PM किसान पोर्टल पर Beneficiary Status क्या दिख रहा है।
-लाभार्थी सूची में नाम मौजूद है या नहीं।
फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार है। चार महीने के सामान्य अंतराल के आधार पर अक्टूबर में किस्त आने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन 20 अक्टूबर या किसी अन्य तारीख को अंतिम तभी माना जाएगा, जब सरकार इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दे।
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की अगली किस्त कब? किस्त से पहले जरूर पूरा कर लें ये काम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.