UP Super TET 2026: यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कैसे करें Apply

UP Super TET 2026: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया था। आज से यानी 15 सितंबर 2026 से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 और फॉर्म में करेक्शन की तिथि 19 अक्टूबर 2026 है। 

Sep 16, 2026, 15:01 IST
UP Super TET 2026
UP Super TET 2026

UP Super TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया था। आज से यानी 15 सितंबर 2026 से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 और फॉर्म में करेक्शन की तिथि 19 अक्टूबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के माध्यम से सेकंड्री एजुकेशन विभाग और बेसिक एजुकेशन विभाग में कुल 12,405 असिस्टेंट टीचर के रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक भावी टीचर को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

UP Super TET 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। यूपी सुपर टीईटी की परीक्षा 03 दिसंबर और 04 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड हेतु   यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट रेगुलर चेक करने रहने की सलाह दी जाती है। 

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

UP Super TET 2026 Notification - हाइलाइट्स 

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के माध्यम से कुल 12,405 रिक्त पद भरे जाने हैं, जिसमें असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) शहरी क्षेत्र में 11508 पद, असिस्टेंट टीचर (एसोसिएट्स प्राइमरी) छात्र स्कूल में 473 पद और असिस्टेंट टीचर (एसोसिएट्स प्राइमरी) छात्रा स्कूल में 424 रिक्त पदों को भरा जाना है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
पद का नाम 
असिस्टेंट टीचर
रिक्त पदों की संख्या 
12,405
परीक्षा का नाम 
यूपी सुपर टीईटी
परीक्षा की तिथि 
03 दिसंबर और 04 दिसंबर 2026 को आयोजित 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
19 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
upessc.up.gov.in 

UP Super TET 2026 Application Form Date Eligibility Criteria 

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के पास टीईटी/सीटीईटी (पेपर-2) पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और यूपी सरकारी संस्थान से डीएलएड/बीटीसी या 4 साल की बैचलर इन एलिमेंट्री एजुकेशन की डिग्री या चार साल की बीए/बीएससी.ईडी या बीए.एड/बीएसईडी की डिग्री होनी चाहिए।

Super TET Application Form 2026 कैसे भरें? 

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • यदि आपने पहले से OTR नहीं किया है, तो होमपेज पर दिए गए OTR लिंक पर क्लिक करें। 

  • OTR प्रक्रिया को पूरा करें।

  • अब UP Super TET / Assistant Teacher Recruitment (Advt No. 05/2026) लिंक पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें।

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates