NEET UG 2026: MCC द्वारा जारी राउंड 3 और Stray Vacancy राउंड का शेड्यूल, इस दिन से करें अप्लाई
NEET UG 2026 Seat Allotment: एमसीसी की ओर से NEET UG Round 3 Counselling का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए स्टेपस से जानें कैसे करें Registration 2026?
NEET UG Counselling Schedule 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने देश के टॉप मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और बी.एससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) सिलेब्स में एडमिशन के लिए NEET UG Counselling 2026 के राउंड 3 और NEET UG Stray Vacancy Round का डिटेल्ड शेड्यूल ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
जो छात्र पहले के दो राउंड में सीट पाने से चूक गए हैं या जिन्हें ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के अंदर बेहतर मेडिकल कॉलेज में सीट अपग्रेड करनी है, उनके लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मौका है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने तीसरे राउंड और खाली सीटों के लिए NEET UG 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब सभी छात्र 22 सितंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2026: Round 3 और Stray Vacancy Round का पूरा शेड्यूल
छात्र काउंसलिंग का पूरा टाइम-टेबल के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | राउंड 3 | स्ट्रे वैकेंसी राउंड |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान | 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 (शाम 3:00 बजे तक) | 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 |
| चॉइस फिलिंग | 23 सितंबर से 28 सितंबर 2026 | 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 |
| चॉइस लॉकिंग सुविधा | 27 सितंबर (शाम 4:00 बजे) से 28 सितंबर (रात 11:55 बजे) | 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 |
| सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग | 28 सितंबर से 29 सितंबर 2026 | 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 |
| अलॉटमेंट रिजल्ट | 30 सितंबर 2026 | 17 अक्टूबर 2026 |
| कॉलेज में रिपोर्टिंग | 01 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026 | 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 |
NEET UG Counselling Schedule 2026: राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
MCC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार राउंड 3 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। छात्र इसमें रजिस्ट्रेशन करने के नीचे दिए गए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
2. ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
3. इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को फिल कर लें।
4. फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
5. फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?
छात्र NEET UG Counselling Schedule 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, संबंधित काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए ‘यूजी एआईक्यू शेड्यूल’ या ‘स्टेट शेड्यूल’ पर क्लिक करें।
3. फिर, आपकी स्क्रिन पर इसकी PDF फाइल खुल जाएगी।
4. इसे डाउनलोड करें।
5. डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
| NEET UG 2026 AIQ Counselling Schedule For Round 3, 4 | |
| NEET UG 2026 State Counselling Schedule For Round 3, 4 |
काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए जरूरी गाइडलाइंस
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के सभी सर्वर भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार काम करते हैं। लास्ट समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण चॉइस लॉकिंग या फीस पेमेंट अटकने का खतरा रहता है, इसलिए छात्र शुरुआती दिनों में ही प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- स्मार्ट चॉइस फिलिंग: राउंड 3 में अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता क्रम में ही फिल करें। यदि आपको राउंड 3 में कोई सीट अलॉट हो जाती है। साथ ही, उसमें एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आपकी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जब्त कर ली जाएगी और आप आगे की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
- फ्रेश रजिस्ट्रेशन की सुविधा: वे सभी छात्र जिन्होंने राउंड 1 या राउंड 2 में हिस्सा नहीं लिया था, वे राउंड 3 में सीधे नया रजिस्ट्रेशन करके काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार: अलॉटमेंट लेटर जारी होने के बाद अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय NEET UG एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरूरी है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.