UP Homeguard Admit Card 2026 OUT: यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
UP Homeguard Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का Admit Card जारी कर दिया गया है। PET परीक्षा 15 सितंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार अब अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी दी गई है, जिसे उम्मीदवार पहले ही चेक कर लें।
UP Home Guard Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के लिए Physical Efficiency Test (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। PET का आयोजन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जाएं।
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 15-09-2026 से आयोजित की जायेगी। उक्त के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड कर दिए गये हैं। अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक https://t.co/rVMcFAdvDI पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि पूर्व की तिथियों के निर्गत प्रवेश पत्र अमान्य होंगे। विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें । -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) September 12, 2026
यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
बोर्ड ने यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक 13 सितंबर 2026 को Active कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी जरूर चेक करें।
यहां क्लिक करें:-UP Home Guard PET Admit Card 2026 Link (Active)
15 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित चरणों के लिए पात्र हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा से संबंधित संशोधित तिथियों की जानकारी भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगी।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर चेक करें
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश ध्यान से जांच लें। किसी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आगे की सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा से संबंधित जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्राप्त करें।
यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड: परीक्षा के जरूरी नियम
यूपी होमगार्ड परीक्षा में उम्मीदवारों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच और सुरक्षा जांच की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार समय से पहले केंद्र पर पहुंचे और सभी ज़रूरी चीज़ें साथ लेकर जाएं।
-
प्रवेश से पहले आधार और बायोमेट्रिक जांच होगी।
-
महिला उम्मीदवारों की जांच महिला पुलिसकर्मी करेंगी।
-
प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीला/काला पेन साथ लेकर जाएं।
-
मोबाइल, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान न लेकर जाएं।
-
कलावा और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक चिह्न हटाने की जरूरत नहीं है।
-
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच होगी।
-
नकल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.