Live

MLC Election Result 2026 LIVE: कौन किस सीट से आगे? बिहार और यूपी की सभी 19 सीटों के परिणाम की लेटेस्ट अपडेट यहां देखें

Bagesh Yadav
Oct 27, 2026, 12:19 IST

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर काउंटिंग जारी है। यहां सबकी नजर मुख्य रूप से बिहार की 8 और यूपी की 11 सीटों पर टिकी हुई है। चलिए देखें लेटेस्ट अपडेट।

Bihar MLC Election 2026 LIVE
Bihar MLC Election 2026 LIVE

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना जारी
  • बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए भी काउंटिंग जारी
  • उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबला, शाम तक फाइनल परिणाम की उम्मीद

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार समेत चार राज्यों की विधान परिषद सीटों पर चुनावी नतीजों का इंतजार तेज हो गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। साथ ही बिहार पर भी सबकी नजरें लगी हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम मंगलवार शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। आप यहां लेटेस्ट अपडेट देखें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Oct 27, 2026, 12:18 IST

    MLC Election Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र और कर्नाटक के नतीजों पर भी नजर

    उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की विधान परिषद सीटों पर भी मतगणना हो रही है। चारों राज्यों की कुल 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिहाज से अहम माने जा रहे है।

  • Oct 27, 2026, 12:05 IST

    बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के रिजल्ट पर सबकी नजरें

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए भी मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव हुआ था।

  • Oct 27, 2026, 12:02 IST

    आगरा शिक्षक सीट पर लापरवाही, 6 पर्यवेक्षी अधिकारी निलंबित

    मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और निगरानी में चूक का मामला भी सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में सोमवार को 6 पर्यवेक्षी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

  • Oct 27, 2026, 12:01 IST

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर नजर

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार में, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है, जहाँ JD(U) नेता नीरज कुमार लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं।

  • Oct 27, 2026, 11:53 IST

    यूपी में 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र

    उत्तर प्रदेश में के 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।

  • Oct 27, 2026, 11:52 IST

    यूपी की 11 सीटों पर 152 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की बात करें तो 11 सीटों के लिए मतगणना कराई जा रही है। इन सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 14,81,310 मतदाता रजिस्टर थे।

MLC Election Results 2026: इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More

Trending

Latest Education News