UP Board Exam Centre List 2027 OUT: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 7,526 एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, यहां देखें नोटिस

Last Updated: Oct 27, 2026, 11:45 IST

UP Board Exam Centre List 2027 OUT: यूपी बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 7,526 संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। छात्र और स्कूल 28 अक्टूबर तक इस सूची पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 20 दिनों में पूरी करने का प्लान है। 

UP Board Exam Centre List 2027 यहां देखें।
UP Board Exam Centre List 2027 यहां देखें।

UP Board Exam Centre List 2027 OUT: छात्रों के लिए बड़ी खबर, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु 7,526 संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। छात्र और उनके अभिभावक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण चेक सकते हैं। यदि किसी केंद्र आवंटन के संबंध में कोई आपत्ति अथवा शिकायत हो, तो वह 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं ।

UP Board 10th, 12th Exam Centre List 2027 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027

कक्षा

10वीं और 12वीं

प्रस्तावित परीक्षा केंद्र

7,526

सूची जारी होने की तारीख

26 अक्टूबर 2026

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

28 अक्टूबर 2026

सूची का प्रकार

प्रस्तावित (Provisional)

आपत्ति का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

upmsp.edu.in

UP Board 10th, 12th Exam Centre List 2027 Notice

यूपी बोर्ड ने 2027 की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। इन केंद्रों का चयन स्कूलों की सत्यापित जानकारी के आधार पर किया गया है। जारी सूची में संबंधित विद्यालयों के लिए आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है। यह सूची अभी प्रस्तावित है। जिला स्तर पर आपत्तियों की जाँच और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को अपने स्कूल का परीक्षा केंद्र ध्यान से चेक करना चाहिए।

UP Board Exam Centre List 2027 Notice PDF

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कितने केंद्र प्रस्तावित हैं?

इस बार यूपी बोर्ड ने तीन श्रेणियों के विद्यालयों को मिलाकर कुल 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं।

विद्यालय की श्रेणी

प्रस्तावित केंद्र

राजकीय विद्यालय

862

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय

3,276

वित्तविहीन विद्यालय

3,388

कुल

7,526

UP Board Exam Centre List 2027 पर 28 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया है। छात्र-छात्राएं, अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक निर्धारित प्रारूप में अपनी शिकायत ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय शिकायत का उचित कारण बताना और उससे संबंधित जरूरी साक्ष्य देना आवश्यक है। निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने के लिए जरूरी बातें

  • संबंधित विद्यालय और जिले की सही जानकारी रखें।

  • परीक्षा केंद्र से जुड़ी समस्या को स्पष्ट रूप से लिखें।

  • शिकायत के समर्थन में जरूरी साक्ष्य तैयार रखें।

  • अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन जमा करें।

  • जमा किए गए आवेदन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।

फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट कब आएगी?

यूपी बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, जिला स्तर पर जाँच के बाद अनुमोदित या संस्तुत सूची 6 नवंबर 2026 तक परिषद को भेजी जानी है। इसके बाद 16 नवंबर तक संशोधित सूची अपलोड करने का कार्यक्रम बताया गया है। संशोधित सूची पर दूसरे चरण में 21 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। सभी आपत्तियों के बाद, परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट 27 नवंबर, 2026 तक जारी की जाएगी। छात्रों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 27, 2026, 11:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News