UP Special TET Admit Card 2026 Date: यूपी स्पेशल टीईटी एडमिट कार्ड इस दिन, परीक्षा 3 नवंबर को
UP Special TET Admit Card 2026 Date: उम्मीदवार जिसने यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा।
UP Special TET Admit Card 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खबर, आयोग ने पहले ही परीक्षा शहर की जानकारी (सिटी स्लिप) जारी कर दी है। अब परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी स्पेशल टीईटी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की गाइडलाइंस और शेड्यूल के अनुसार, यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का मुख्य एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपने OTR ID (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए ओरिजिनल एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट होना अनिवार्य है।
UP Special TET Exam Date 2026: परीक्षा का समय और शिफ्ट
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को राज्य के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों (प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा) में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों (Shifts) में होगी:
-
पहली शिफ्ट (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
-
दूसरी शिफ्ट (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8): दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी।
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं।
| कुल प्रश्न | 150 (बहुविकल्पीय - MCQs) |
| कुल अंक | 150 |
| समय अवधि | 150 मिनट (ढाई घंटा) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| क्वालिफाइंग मार्क्स |
|
UP Special TET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी स्पेशल टीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध News सेक्शन में "UP Special TET 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना OTR ID / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड (Captcha) भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके A4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें
-
एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस) की मूल कॉपी साथ ले जाना न भूलें।
-
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.