PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में नहीं आएगा 24वीं किस्त का पैसा, इस तारीख को जारी हो रही किस्त

Last Updated: Oct 26, 2026, 08:55 IST

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के खाते में जल्द ही 2,000 रुपये आने वाले हैं। कृषि मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, पीएम किसान योजना की अगली किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 

हालांकि, सिर्फ किस्त जारी होने की तारीख घोषित होने से यह तय नहीं है कि सभी किसानों के अकाउंट में पैसा पहुंच जाएगा। जिन किसानों की e-KY अधूरी है या डॉक्युमेंट्स में गड़बड़ी है, उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो समय रहते अपना स्टेटस जरूर देख लें।

30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की तारीख का इंतजार अब खत्म हो गया है। योजना के आधिकारिक X अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं।

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

किस्त जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंच सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं होना हो सकती है।

यदि  किसी किसान ने अभी तक अपनी eKYC पूरी नहीं कराई है, तो उसका पेमेंट  रुक सकता है। इसके अलावा, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी या योजना में दर्ज विवरण सही नहीं होने पर भी पैसा अटक सकता है।

घर बैठे ऐसे पूरी करें eKYC

यदि आपकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो इसे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आधार से जुड़ा ऐक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।, अपना आधार नंबर दर्ज करें।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर सबमिट करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-केवाईसी का स्टेटस जांच लें।

यदि OTP के जरिए eKYC नहीं हो पा रही है, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर मदद ले सकते हैं।

क्या पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त?

किसानों के मन में यह सवाल भी है कि 24वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे या नहीं। पिछली किस्तों को प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए जाने के कारण इस बार भी ऐसी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, 24वीं किस्त जारी करने को लेकर प्रधानमंत्री की भूमिका के संबंध में ऑफिसियल घोषणा का इंतजार करना होगा।

NPS से OPS में पेंशन ट्रांसफर के नियम बदले, पेंशनर्स को अब करना होगा यह जरूरी काम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 26, 2026, 08:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News