DBRAU Result 2026 OUT: डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Oct 26, 2026, 16:30 IST

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा यूनिवर्सिटी) में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों के लिए DBRAU Result 2026 जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट-dbrau.ac.in पर जाकर, अपना कोर्स चुनकर और अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना मार्कशीट देख सकते हैं।

DBRAU Result 2026 चेक करें।
DBRAU Result 2026 चेक करें।

DBRAU Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (DBRAU) द्वारा सत्र 2025-26 के ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल-dbrau.ac.in पर जाकर अपना कोर्स का नाम, परीक्षा का प्रकार, रोल नंबर, जन्मतिथि और पिता का नाम दर्ज करके आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। 

Agra University Result 2026 Download Link 

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (DBRAU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परिणाम लिंक एक्टिव कर दिए हैं, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं: 

DBRAU Result 2026 Direct Link

क्लिक करें

DBRAU रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा यूनिवर्सिटी) के रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप Dr Bhimrao Ambedkar University, Agra की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाएं। 

  • होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • फिर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें। 

डीबीआरएयूमार्कशीट पर क्या विवरण दिए होते हैं?

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। मार्कशीट पर निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं।

  • विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी: छात्र/छात्रा का पूरा नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि।

  • पंजीकरण विवरण: रोल नंबर , नामांकन संख्या और परीक्षा पंजीकरण संख्या।

  • संस्थान का विवरण: संबंधित स्कूल, कॉलेज, बोर्ड या विश्वविद्यालय का नाम और लोगो।

  • परीक्षा का विवरण: परीक्षा का नाम , शैक्षणिक सत्र और परीक्षा का वर्ष।

  • विषय और अंक: विषयों के नाम, अधिकतम अंक और प्राप्त अंक।

  • कुल परिणाम: कुल प्राप्तांक, कुल पूर्णांक, प्रतिशत, ग्रेड या सीजीपीए।

  • परिणाम की स्थिति: पास, फेल या कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री होने की स्थिति।

  • सत्यापन और अन्य विवरण: मार्कशीट जारी करने की तिथि, परीक्षा नियंत्रक या प्राचार्य के हस्ताक्षर, और डिजिटल सत्यापन के लिए क्यूआर कोड या बारकोड।

रिजल्ट में गलती होने पर क्या करें?

रिजल्ट में यदि आपका नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक या कोई अन्य विवरण गलत दर्ज हो गया है, तो परेशान न हों। इसके सुधार के लिए तुरंत अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय प्रशासन/हेल्पडेस्क से संपर्क करें। गलती को सुधारने के लिए, आप सही सहायक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examinations) के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं; इसके बाद पोर्टल पर आपकी जानकारी को उसी अनुसार अपडेट कर दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 26, 2026, 16:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News