Live

MLC Election Result 2026 LIVE: कौन किस सीट से आगे? बिहार और यूपी की सभी 19 सीटों के परिणाम की लेटेस्ट अपडेट यहां देखें

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर काउंटिंग जारी है। यहां सबकी नजर मुख्य रूप से बिहार की 8 और यूपी की 11 सीटों पर टिकी हुई है। चलिए देखें लेटेस्ट अपडेट। इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने बीजेपी के एजेंट की संख्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। 

Oct 27, 2026, 12:56 IST
Bihar MLC Election 2026 LIVE
Bihar MLC Election 2026 LIVE

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना जारी
  • बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए भी काउंटिंग जारी
  • उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबला, शाम तक फाइनल परिणाम की उम्मीद

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार समेत चार राज्यों की विधान परिषद सीटों पर चुनावी नतीजों का इंतजार तेज हो गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। साथ ही बिहार पर भी सबकी नजरें लगी हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम मंगलवार शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। यूपी की बात करें तो, वाराणसी स्नातक और शिक्षक, आगरा स्नातक और शिक्षक, लखनऊ स्नातक और शिक्षक, मेरठ स्नातक और शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद, इलाहाबाद-झांसी स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए काउंटिंग जारी है। आप यहां लेटेस्ट अपडेट देखें।

बिहार से आ ही अपडेट के तहत, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर CCTV कैमरों के न होने और वहां की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से बात की है।

LIVE UPDATES
  • Oct 27, 2026, 12:54 IST

    UP MLC Election Results 2026: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का बड़ा आरोप

    UP MLC Election Results 2026 Live: इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने बीजेपी के एजेंट की संख्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

  • Oct 27, 2026, 12:44 IST

    MLC Election UP Live: गोरखपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

    MLC Election UP Live: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा होने की खबरें आ रही है, जहां एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिलने की खबर है।

  • Oct 27, 2026, 12:27 IST

    पटना में काउंटिंग सेंटर पर हंगामें की खबर

    बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग के बीच पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर हंगामे की खबरें सामने आ रही है। 

  • Oct 27, 2026, 12:18 IST

    MLC Election Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र और कर्नाटक के नतीजों पर भी नजर

    उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की विधान परिषद सीटों पर भी मतगणना हो रही है। चारों राज्यों की कुल 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिहाज से अहम माने जा रहे है।

  • Oct 27, 2026, 12:05 IST

    बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के रिजल्ट पर सबकी नजरें

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए भी मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव हुआ था।

  • Oct 27, 2026, 12:02 IST

    आगरा शिक्षक सीट पर लापरवाही, 6 पर्यवेक्षी अधिकारी निलंबित

    मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और निगरानी में चूक का मामला भी सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में सोमवार को 6 पर्यवेक्षी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

  • Oct 27, 2026, 12:01 IST

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर नजर

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार में, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है, जहाँ JD(U) नेता नीरज कुमार लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं।

  • Oct 27, 2026, 11:53 IST

    यूपी में 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र

    उत्तर प्रदेश में के 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।

  • Oct 27, 2026, 11:52 IST

    यूपी की 11 सीटों पर 152 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की बात करें तो 11 सीटों के लिए मतगणना कराई जा रही है। इन सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 14,81,310 मतदाता रजिस्टर थे।

MLC Election Results 2026: इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। यूपी की बात करें तो, वाराणसी स्नातक और शिक्षक, आगरा स्नातक और शिक्षक, लखनऊ स्नातक और शिक्षक, मेरठ स्नातक और शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद, इलाहाबाद-झांसी स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए काउंटिंग जारी है। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Just Now

Result Updates