Haryana Court Clerk Answer Key 2026: हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी आज शाम 4 बजे होगी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 14, 2026, 12:02 IST

Haryana Court Clerk Answer Key 2026: अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) आज शाम 4 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा कोर्ट क्लर्क परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी जारी करेगा। 

Haryana Court Clerk Answer Key 2026
Haryana Court Clerk Answer Key 2026

Haryana Court Clerk Answer Key 2026: अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) आज शाम 4.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर हरियाणा कोर्ट क्लर्क परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इसकी लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) दिनांक 24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी जारी करेगा। 

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या 36C/SSSC/HR/2026 के तहत कुल 1265 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में कंप्यूर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (CPT) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

Haryana Clerk Answer Key 2026 in English

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 Date डाउनलोड लिंक 

हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक शाम 4.00 बजे के बाद एसएसएससी की ऑफशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक  

शाम 4.00 बजे के बाद जारी 

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को हरियाणा कोर्ट क्लर्क उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 14 सितंबर को शाम 4.00 बजे से 16 सितंबर 2026 शाम 4.00 बजे तक जमा करा सकता है। इसके साथ प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क भी लिया जाएगी और प्रासंगिक दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

अधीनस्थ न्यायालयों में स्टाफ की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) 

विभाग का नाम 

हरियाणा कोर्ट क्लर्क

पद का नाम 

क्लर्क

विज्ञापन संख्या 

36C/SSSC/HR/2026

रिक्त पदों की संख्या 

1265

चयन के चरण 

कंप्यूर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (CPT) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

परीक्षा की तिथि 

24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच आयोजित

आंसर-की जारी होनी की तिथि 

14 सितंबर 2026 को शाम 4.00 बजे 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.sssc.gov.in

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

हरियाणा कोर्ट क्लर्क परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए 'Notice Board' या 'Recruitment' सेक्शन में जाएं। 

  • विज्ञापन संख्या 36C/SSSC/HR/2026 से संबंधित "Haryana Court Clerk Answer Key / Response Sheet" के लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 14, 2026, 12:02 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News