UPPSC PCS Interview Schedule 2026: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, ऑफिशियल नोटिस देखें

UPPSC PCS Interview Schedule 2026:  यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिसका आयोजन 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक दो चरणों में किया जाएगा। रोल नंबर के अनुसार उम्मीदवार लेख में दिए गए नोटिस में इंटरव्यू शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम, इंटरव्यू सेंटर और कॉल लेटर की जानकारी देख सकते हैं। साक्षात्कार पत्र 22 सितंबर 2026 से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Sep 19, 2026, 19:00 IST
UPPSC PCS Interview Schedule 2026: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, ऑफिशियल नोटिस देखें
UPPSC PCS Interview Schedule 2026: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, ऑफिशियल नोटिस देखें

UPPSC PCS Interview Schedule 2026:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस 2025 इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार अब पूरा इंटरव्यू शेड्यूल ऑनलाइन देख सकते हैं। आयोग 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित करेगा। मुख्य परीक्षा में कुल 2297 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 812 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू शेड्यूल ध्यान से देखना चाहिए। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उन्हें अपना रोल नंबर, इंटरव्यू की डेट, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और स्थान की जांच करने की सलाह दी जाती है।

UPPSC PCS Interview Schedule 2026: हाइलाइट्स 

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक किया गया था। जो कि प्रयागराज एवं लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करायी गयी थी। आयोग द्वारा 17 सितंबर को परिणामों की घोषणा की गई है। जिसमें कुल 2297 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किया गया है। उम्मीदवार अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम
यूपीपीएससी संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025
संचालन प्राधिकरण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
17 सितंबर, 2026
इंटरव्यू प्रारंभ तिथि
28 सितंबर, 2026
अंतिम इंटरव्यू तिथि
24 अक्टूबर, 2026
चयनित उम्मीदवार
2297
कुल रिक्तियां
812
साक्षात्कार की शिफ्ट
दो शिफ्ट
पहली शिफ्ट का समय
सुबह 9:30 बजे
पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय
8:00 बजे
दूसरी शिफ्ट का समय
दोपहर 2:00 बजे
दूसरी शिफ्ट के रिपोर्टिंग समय
दोपहर 12:30 बजे
साक्षात्कार स्थल
सरस्वती भवन, यूपीपीएससी परिसर, प्रयागराज
इंटरव्यू प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रारंभ तिथि
22 सितंबर, 2026

UPPSC PCS Interview 2026: इंटरव्यू लेटर में शामिल डिटेल्स  

उम्मीदवार 22 सितंबर, 2026 से यूपीपीएससी पीसीएस 2025 का इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू लेटर में इंटरव्यू से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होगी। इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। इंटरव्यू लेटर में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

  • उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण

  • साक्षात्कार की तिथि

  • साक्षात्कार शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग समय

  • साक्षात्कार स्थल

  • महत्वपूर्ण निर्देश

  • UPPSC PCS Interview 2026: रोल नंबर वाइज इंटरव्यू

    यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू 2026 में निम्नलिखित रोल नंबर वाले मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दी गई डेट्स में शामिल होना होगा:

    UPPSC PCS Interview 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

    उम्मीदवारों को आधिकारिक साक्षात्कार निर्देशों में उल्लिखित सभी दस्तावेज साथ लाने चाहिए।

    • यूपीपीएससी पीसीएस 2025 साक्षात्कार पत्र की मुद्रित प्रति

    • मुद्रित आवेदन पत्र

    • सत्यापन प्रपत्र

    • सूचक कार्ड

    • वरीयता प्रपत्र

    • मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र

    • मूल अंकपत्र

    • शैक्षिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी

    • यदि लागू हो तो निर्धारित प्रारूप में वैध जाति प्रमाण पत्र या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र।

    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मूल अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), यदि लागू हो

    • यदि लागू हो तो स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र

    • यदि लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र

    • 2 फोटो

    • तीन पासपोर्ट साइज फोटो





     

     

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates