DU Election Result 2026: डूसू अध्यक्ष पद का किसके सिर सजेगा ताज, नतीजे आज, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
DU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव दिनांक 18 सितंबर 2026 को दो चरणों में (सुबह और शाम) आयोजित कराए गए थे और आज यानी 19 सितंबर 2026 को वोटिंग की गिनती हो रही है। आइए नीचे लेख में जानें कि आखिर किसके सिर डूसू अध्यक्ष का ताज सजेगा?
DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्विद्यालय द्वारा दिनांक दिनांक 18 सितंबर 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वोटिंग सुबह और शाम यानी दो चरणों में हुई। यह चुनाव कुल 4 पद के लिए आयोजित कराए जाते हैं। पहला प्रेसिडेंट, दूसरा वाइस-प्रेसिडेंट, तीसरा सेक्रेटरी और चौथा जॉइंट सेक्रेटरी। इसके लिए NSUI, ABVP और AISA-SFI जैसी स्टूडेंट्स पार्टियां मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही है। डूसू चुनाव में कुल 61,312 छात्रों ने वोटिंग में भाग लिया।
DU Election Result 2026 - किस पार्टी से कौन प्रत्याशी मैदान में हैं?
डूसू के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए NSUI से विजय शंकर मीणा, ABVP से यश डबास, AISA-SFI से अनन्या रतूडी, अश्मित पवार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल और समीर कुमार लड़ रहे हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के लिए NSUI से वीर छत्रथ, ABVP से इशू मौर्य, AISA-SFI से अक्षत शिखर, Ind से दीपांशु शोकीन और अरण्य सिंह राठौड़ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सेक्रेटरी के लिए NSUI से नम्रता चौधरी, ABVP से रिया छावड़ी, AISA-SFI से स्टैनजिन डेस्क्योंग और पकंज कुमार लड़ रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी के लिए NSUI से गोपाल चौधरी, ABVP से लक्ष्य राज सिंह, AISA-SFI से बी परिजात और विशेष यादव चुनावी मैदान में है।
DUSU Election Result 2026 कौन आगे और कौन है पीछे?
डूसू इलेक्शन के चौैथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी तक के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार अध्यक्ष के चुनाव मेंNSUI के विजय शंकर मीणा - आगे (4469), ABVP ने यश डबास - पीछे (4204), AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी - पीछे (3003), अश्मित पवार - पीछे, एजाज मंसूरी - पीछे, समर्थ बेनीवाल - पीछे और समीर कुमार - पीछे चल रहे हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के चुनाव में दीपांशु शोकीन (Ind) - आगे (5624), इशू मौर्य (ABVP) - पीछे (3003), वीर छत्रथ (NSUI) - पीछे (870), अक्षत शिखर (AISA-SFI)- पीछे और अरण्य सिंह राठौड़ - पीछे चल रहे हैं। सेक्रेटरी के चुनाव में रिया छावड़ी (ABVP) - आगे (2146), नम्रता चौधरी (NSUI) - पीछे (1765), स्टैनजिन डेस्क्योंग (AISA-SFI) - पीछे और पंकज कुमार - पीछे चल रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी के चुनाव में लक्ष्य राज सिंह (ABVP) - आगे (2844), गोपाल चौधरी (NSUI) - पीछे (2662), बी परिजात (AISA-SFI) - पीछे और विशेष यादव - पीछे चल रहे हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.