पढ़ा हुआ याद रखने के 5 आसान तरीके
कई छात्रों की यह समस्या है कि वह पढ़ाई तो करते हैं, बहुत मेहनत भी करते हैं लेकिन जो भी पढ़ा है कुछ समय बाद सब भूल जाते हैं| यह समस्या लगभग हम या आप में से बहुत से लोगो की है जो बहुत मेहनत करने के बाद भी पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते हैं| हम यहाँ पर आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपको लम्बे समय तक पढ़ा हुआ याद रखने में बहुत मदद मिलेगी|
पढ़ा हुआ लम्बे समय तक कैसे याद रखें???कई छात्रों की यह समस्या है कि वह पढ़ाई तो करते हैं, बहुत मेहनत भी करते हैं लेकिन जो भी पढ़ा है कुछ समय बाद सब भूल जाते हैं| यह समस्या लगभग हम या आप में से बहुत से लोगो की है जो बहुत मेहनत करने के बाद भी पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते हैं| हम यहाँ पर आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपको लम्बे समय तक पढ़ा हुआ याद रखने में बहुत मदद मिलेगी|
1. लिखकर याद करें:
आपने कई बार अपने बड़ो या टीचर्स से कहते हुए सुना होगा की लिख-लिखकर याद करो, जी हाँ यह सबसे अच्छा तरीका है याद करने का| पढ़ते समय कई बार ऐसा होता है कि आप बीच- बीच में इधर- उधर देखते हैं और आप जो पढ़ रहे होते हैं वो भूल जाते हैं, पर लिखते हुए पढ़ने से आपको याद करने में बहुत आसानी मिलती है आप एक- एक चीज को समझते हुए लिखते हैं जो कि आपको अच्छे से याद रहता है| लिखते हुए आप चीजों को अच्छी तरीके से रिकॉर्ड कर उनके बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको लिखा हुआ लम्बे समय तक याद रहता है|
2. सेल्फ टेस्ट:
सेल्फ टेस्ट एक बहुत अच्छा तरीका है ये जानने का की आपको कितना याद है और कितना नहीं..... जब आपकी पढ़ाई पूरी हो जाती है तो एक बार खुद का टेस्ट लें जिससे आपको यह पता चल जायेगा कि आपने जितना पढ़ा था आपको उसमे से कितना याद है और कितना नहीं, जो चीज आपको याद नहीं है दोबारा से उनके नोट्स बनाकर उन्हें अच्छे से समझ कर याद करें अब आप उस चीज को कभी नहीं भूलेंगे|
5ऐसी चीजें जो हाई स्कूल के छात्रों को जानना बेहद ज़रूरी है
3. फ्लो चार्ट और डायग्राम :
जब भी किसी विषय को पढ़ रहें हों हमेशा उसे अच्छी तरह संछिप्त में एक बार याद करें| जैसे उसके महत्वपूर्ण बिन्दुओं को नोट करें,समझने के लिए अपने नोट बुक में फ्लो चार्ट या डायग्राम का इस्तेमाल करें, ताकि आपको वह टॉपिक अच्छी तरह समझ आ जाए|
4. ज्यादा किताबों में उलझें नहीं :
जब भी किसी भी टॉपिक को पढ़ना हो तो हमेशा 2 या 3 किताबों से ज्यादा किताबें नहीं खोलें| इससे आप और उलझ जायेंगे| इसलिए बहुत सारी किताबों की जगह एक या दो अच्छे किताब से किसी भी टॉपिक को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें| अलग-अलग किताबों की तुलना में आप किसी भी टॉपिक को समझने के लिए एक ही किताब को कई बार पढ़ कर ज्यादा अच्छी तरह समझ सकते हैं|
5. रिविज़न :
रिविज़न किसी भी चीज़ को याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है| यह ज़रूरी नहीं की रिविज़न करने का आपका कोई समय निर्धारित हो लेकिन जब भी किसी विषय को पहली बार पढ़ें उसे 2 से 3 दिन के अन्दर ज़रूर रिविज़न करें| तथा जब भी आपको समय मिले पढ़े हुवे टॉपिक्स को समय-समय पर रिविज़न करते रहें| ऐसा करने से जो भी आपने पढ़ा है वह लम्बे समय तक आपको याद रहेगा|
निष्कर्ष : आज हमने आपको 5 बहुत ही आसान तरीकें बताएं हैं जिनको यदि आप सही तरीके से फॉलो करें तो आपने जो भी पढ़ा है वह आपको लम्बे समय तक अच्छी तरह याद रहेगा|
बिना internet के भी आपकी पढ़ाई हो सकती है और आप एग्जाम में कर सकते है कमाल
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.