अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में सहायक प्रोफेसर सहित अन्य 75 पदों के लिए 12 जून तक करें अप्लाई
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और अन्य 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और अन्य 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 12 जून 2017 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण: सं.: AUD/01/2017/Acad Ser./(i)
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जून 2017
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में पदों का विवरण:
कुल पद: 75
• प्रोफेसर: 15 पद
• एसोसिएट प्रोफेसर: 21 पद
• सहायक प्रोफेसर: 28 पद
• डिप्टी लाइब्रेरियन/ अन्य: 11 पद
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
• प्रोफेसर: पीएच.डी. के साथ एक प्रसिद्ध विद्वान और न्यूनतम दस प्रकाशनों तथा उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशित कार्य के प्रमाण के साथ सक्रिय / संबद्ध / संबंधित अनुशासन में शोध कार्य कर रहे हों.
एसोसिएट प्रोफेसर: पीएच.डी. के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड और संबंधित विषयों में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री.
• सहायक प्रोफेसर: किसी भारतीय विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री.
उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लिंक देखें.
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा.
अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में विभिन्न पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एयूडी ऑनलाइन जॉब पोर्टल http://aud.ac.in/careerataud का उपयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2017 है.
अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली भर्ती 2017 की विस्तृत अधिसूचना
KPSC में गजेटेड प्रोबेशनर के 401 पदों के लिए 12 जून तक करें आवेदन
देश सेवा का मौका: सेना में 1500+ नौकरियां, 10वीं पास के लिए भी है ढेरों अवसर
33000+ सरकारी नौकरियां 10 न्यूक्लियर रिएक्टरों की स्थापना के साथ: भारत सरकार
DCAC, DU में निकले वाणिज्य, पत्रकारिता और अन्य विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर 38 पद
झारखण्ड SSC 2800+ जॉब्स: क्लर्क, स्टेनोग्राफर एवं अन्य पद, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन