This is an archived article last updated on Feb 21, 2019. The information may be outdated.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2018

Last Updated: Feb 21, 2019, 15:54 IST

यहाँ दिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को हल करें और जानें प्रश्न पत्र के पैटर्न में किस तरह के बदलाव किये गये हैं. साथ ही जानें बोर्ड परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का सवरूप और अंकों के विभाजन के बारे में.

Bihar Board Class 10 Science Question Paper
Bihar Board Class 10 Science Question Paper

इस लेख में हम 23 फरवरी को होने वाली बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान की परीक्षा की तैयारी को आसान व् असरदार बनाने के लिए वर्ष 2018 का विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र उपलब्ध करवा रहे हैं. इस प्रश्न पत्र का अध्ययन करने से विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में फॉलो किये जाने वाले पैटर्न को समझ पाएंगे और साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाज़ा भी लगा पाएंगे.

बोर्ड प्रश्न पत्रों को हल करने का महत्त्व

बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने के लिए स्मार्ट तरीके से तैयारी करना बेहद ज़रूरी है जिसके लिए पहला कदम प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझना है. प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझने के बाद छात्र पूरे सिलेबस को कवर करने की चिंता न करते हुए कोर्स को पैटर्न के लिहाज से ही दोहरा सकते हैं. इससे समय तो बचता ही है, साथ ही विद्यार्थियों में परीक्षा की तैयारी से जुड़ा तनाव भी कम होता है. पैटर्न को समझने के लिए सबसे बेहतर तरीका है पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को देखना. पुराने बोर्ड प्रश्न पत्रों से  आप जान सकते हैं कि किस सेक्शन में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके लिए कितने अंक तय होंगे. साथ ही आप यह भी पता लगा सकते हैं कि बोर्ड परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं.  

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2018 का पैटर्न

वर्ष 2018 में बिहार बोर्ड ने प्रश्न पत्र के पैटर्न में कुछ बदलाव किये थे. सबसे अहम बदलाव यह था कि प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न और गैर-वस्तुनिष्ठ (Non-Objective) प्रश्न दोनों को बराबर भार विभाजन देते हुए, 50-50 अंक के लिए पुछा गया था.

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान प्रश्न पत्र 2018 का पैटर्न नीचे दिए अनुसार है:

  • प्रश्न पत्र को दो खण्डों, खण्ड – अ तथा खण्ड – ब में विभाजित किया गया है.
  • खण्ड-अ में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं. इनका उत्तर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये गये OMR – शीट में दिये वृत्त में काले/नीले बॉल पेन से भरकर देना है.
  • खण्ड – ब में विज्ञानं के अंतर्गत कुल 3 विषयों; केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी के  18 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं.  प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्प में एक और प्रश्न दिया गया है.
  • इनके अतिरिक्त खण्ड – ब में 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्प में एक और प्रश्न दिया गया है.

इस लेख में हम BSEB Class 10 Science Question Paper 2018 का सम्पूर्ण हल भी उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे विद्यार्थियों के लिए आने वाली बोर्ड परीक्षा कि तैयारी करना आसान व् प्रभावी हो सकेगा.

नीचे आप पढ़ेंगे बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान का प्रश्न पत्र:

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं गणित का साल्व्ड प्रश्न पत्र 2018



bseb 10 science paper

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पत्र 2019

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2018: मुख्य विषयों के प्रश्न पत्र

jagranjosh के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2018 के लिए विस्तृत व् उपयुक्त उत्तर तैयार किये गये हैं. सभी उत्तर उनके भार विभाजन के अनुसार लिखे गये हैं. विद्यार्थियों के लिए इन उत्तरों को समझना व् याद करना काफी आसान होगा.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं  विज्ञान प्रश्न पत्र 2018 का सम्पूर्ण हल नीचे दिए लिंक से Downloadकरें:

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान साल्व्ड प्रश्न पत्र 2018

First Published: Feb 21, 2019, 15:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News