This is an archived article last updated on Mar 29, 2024. The information may be outdated.

BOI Officer Bharti 2024: बैंक ऑफ इंडिया में निकली 143 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं Apply

Last Updated: Mar 29, 2024, 16:42 IST

BOI Officer Bharti 2024: बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ सुरक्षा अधिकारी (Specialist Security Officer) के पदों के लिए भर्ती अधुसूचना की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार जो बैंक में अपना करियर बनाना चाहते है, वे  3 अप्रैल, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अधिसूचना जारी कर दी गई है।

BOI Officer Bharti 2024 Notification: बैंक ऑफ इंडिया ने विशेषज्ञ सुरक्षा अधिकारी  (Specialist Security Officer) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाकर 03 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bank of India Recruitment 2024 Out

बीओआई ने 27 मार्च 2024 को भर्ती के लिए विस्तृत बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अधिसूचना PDF जारी की है। अधिसूचना में भर्ती अभियान के संबंध में सभी प्रासंगिक जानकारी शामिल है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

Bank Of India Recruitment 2024 Notification PDF

यहां क्लिक करें

Bank of India Bharti 2024: बैंक ऑफ इंडिया भर्ती हाइलाइट

जिन उम्मीदवारों ने बैंक में जॉब करने की तैयारी की है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उम्मीदवाद जो आवेदन करना चाहते है, उनको आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उल्लिखित सभी विवरणों को सही से देखना चाहिए। आप यहां दी तालिका में बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024

संगठन

बैंक ऑफ इंडिया

परीक्षा का नाम

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024

रिक्त पद

143

वर्ग

भर्ती

आवेदन तिथियाँ

27 मार्च 2024 से 10 अप्रैल 2024 तक

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार

आधिकारिक वेबसाइट

www.bankofindia.co.in

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024: ऑनलाइन आवेदन लिंक

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं जिसके लिए वे आवेदन करने के इच्छुक हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Bank of India Recruitment 2024 Apply Online Link

क्लिक करें

Bank of India Recruitment 2024 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं:

आयु-सीमा: बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदकों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का जन्म 02 फरवरी 1989 से पहले और 01 फरवरी 1999 (दोनों दिन सम्मिलित) के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

BOI Officer Recruitment 2024: बीओआई ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बीओआई ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले, आपको बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofindia.co.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर, आपको "करियर" या "रिक्रूटमेंट" सेक्शन का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • करियर/रिक्रूटमेंट पेज पर, आपको "न्यू रजिस्ट्रेशन" या "अपलाई ऑनलाइन" लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक पंजीकरण फॉर्म भरना होगा जिसमें आपका नाम, संपर्क जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
  • आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से करना होगा।
  • आपको अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, अनुभव प्रमाणपत्रों, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।

BOI Officer bharti 2024: आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। जबकि, सामान्य और अन्य श्रेणियों के लिए शुल्क 850 रुपये है।

Also Read: Bihar Board Result 2024 Live

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 29, 2024, 16:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News