BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2024 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर 1:30 में जारी किया जाएगा। नतीजे की तारीख आज BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा घोषित की गई है।आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Jagranjosh.com पर भी चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने से पहले बड़ी खबर यह है कि BSEB ने सभी सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों की लिस्ट OFSS वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। BSEB मैट्रिक परीक्षा 2024 में पास होने वाले छात्र समिति की वेबसाइट पर जाकर 11वीं एडमिशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस बार 10वीं परीक्षा के लिए 1694781 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 872194 लड़कियां और 822587 लड़के हैं। BSEB रिजल्ट के साथ टॉपर्स की कॉपी चेकिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हो चुकी है।
Bihar Board 10th Result 2024 Date and Timing
Bihar Board 10th Result 2024 Kab Jari Hoga, Aayega: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा 31 मार्च 2024 को दोपहर 1:30 बजे की जाएगी। जैसा कि उल्लेख किया गया है, बीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके बाद छात्र अपने बीएसईबी 10वीं परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
बीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 पर नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज पर आते रहें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation