This is an archived article last updated on Jun 20, 2024. The information may be outdated.

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुल्क 850 रुपये

Last Updated: Jun 20, 2024, 17:38 IST

Central Bank of India Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वे CBI की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के बारे में सभी विवरण यहां देखें।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के बारे में सभी विवरण यहां देखें।

Central Bank of India Bharti 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सफाई कर्मचारी के 484 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना फिर से जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 27 जून तक या उससे पहले आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - centralbankofindia.co.in पर जाना होगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती के बारे में सभी डिटेल यहां देखें।

Central Bank of India Safai Karamchari Bharti 2024 का अवलोकन

जो उम्मीदवार बैंक में काम करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

पद का नाम

सफाई कर्मचारी

कुल रिक्तियां

484

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

आवेदन करने की तिथि

21 जून

आवेदन की अंतिम तिथि

27 जून

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी पद अधिसूचना पीडीएफ

क्लिक करें

Central Bank of India Safai Karamchari Vacancy 2024: रिक्त पदों की संख्या

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कुल 484 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। आप नीचे दी गई तालिका में सेक्टर भर्ती के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:

क्षेत्र

जनरल

ईडब्ल्यूएस

अन्य पिछड़ा वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

कुल

अहमदाबाद

३१

8

21

5

11

76

भोपाल

12

2

3

3

4

24

छत्तीसगढ

8

1

0

1

4

14

दिल्ली

10

2

5

3

1

21

राजस्थान 

23

5

11

9

7

55

कोलकाता

2

0

0

0

0

2

लखनऊ

33

8

21

16

0

78

MMZO और पुणे

54

12

३१

11

10

118

पटना

36

8

20

12

0

76

झारखंड

9

2

2

2

5

20

कुल

218

48

114

62

42

484

Central Bank of India Safai Karmachari Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

परीक्षा प्राधिकरण द्वारा पात्रता मानदंड और आयु सीमा जारी कर दी गई है। उम्मीदवार विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को न्यूनतम 8वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। बैंक की सेवा में उच्च योग्यता के लिए कोई रियायत नहीं है।

आयु सीमा: 31 मार्च, 2023 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

Central Bank of India Safai Karmchari Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

Central Bank of India में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया यहां देखें:

  • Central Bank of India की आधिकारिक IBPS वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
  • "करियर" टैब पर क्लिक करें और "सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सब स्टाफ भर्ती 2024" चुनें।
  • "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट लें।

जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मॉक टेस्ट देख सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 20, 2024, 17:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News