CTET Exam Timing 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा 2023 सीबीएसई द्वारा 20 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए वे 18 अगस्त, 2023 को एडमिट कार्ड जारी करेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा शहर और परीक्षा समय आदि का विवरण होगा। इस साल सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगीI उम्मीदवार यहां सीटीईटी परीक्षा 2023 का समय देख सकते हैं।
CTET Exam Timings 2023
CTET 2023 का आयोजन 20 अगस्त 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी- शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। CTET परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने में रुचि रखते हैं। दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनने के लिए दोनों पेपर लिखने होंगे।
पेपर | समय |
पेपर- I |
|
पेपर- II |
|
CTET Exam 2023 Overview:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता को चेक करने और सफल उम्मीदवारों को डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए हर साल सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। इस वर्ष CTET परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को निर्धारित है। यहां CTET परीक्षा 2023 का अवलोकन दिया गया है।
CTET Exam 2023 महत्वपूर्ण विवरण | |
परीक्षा का नाम | सेंट्रल एलिजीबिल्टी टेस्ट (CTET) |
परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा में पूछें जानें वाले प्रश्न पत्रों की संख्या |
|
प्रश्नों की संख्या | 150 बहुविकल्पीय प्रश्न |
नकारात्मक अंकन | नहीं होगा |
परीक्षा का मीडियम | अंग्रेजी और हिंदी |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
CTET Exam Day Guidelines
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़ना चाहिए, जैसे रिपोर्टिंग समय, आवश्यक दस्तावेज, निषिद्ध वस्तुएं आदि। यहां हम कुछ सामान्य निर्देश साझा करते हैं जिनका प्रत्येक उम्मीदवार को पालन करना चाहिए।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड लाना होगा।
- परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।
- उम्मीदवारों को पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति है।
- कलाई घड़ी, कैमरा, बटुआ, हैंडबैग आदि न रखें।
- कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधन के रूप में किया जा सकता है, निषिद्ध हैI
Also Read in English:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation