DU One-Year PG Admission 2026: 1-इयर पीजी प्रोग्राम्स की रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक

Last Updated: Aug 1, 2026, 15:51 IST

DU PG Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। कुल 44 कार्यक्रमों में 2,565 सीटें उपलब्ध हैं, और अद्यतन पाठ्यक्रम-वार और श्रेणी-वार सीटों की जानकारी अब आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।

DU One-Year PG Admission 2026: 1-इयर पीजी प्रोग्राम्स की रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक
DU One-Year PG Admission 2026: 1-इयर पीजी प्रोग्राम्स की रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स जारी, admission.uod.ac.in पर करें चेक

DU One-Year Master's 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) और FYUP फ्रेमवर्क के तहत शुरू किए गए 1-Year PG Programmes के लिए रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स (Revised Seat Matrix) जारी कर दी है। जिन छात्रों ने 4 साल ग्रेजुएशन (FYUP) पूरा किया है। साथ ही, वे फास्ट-ट्रैक मास्टर डिग्री में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो वे ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर New Seat Matrix को देख सकते हैं।

One-Year PG प्रोग्राम्स, यह रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स अलग-अलग सब्जेक्ट जैसे आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, और लैंग्वेज प्रोग्राम्स के लिए कुल सीटों और उनकी कैटेगरी-वाइज (UR, OBC-NCL, SC, ST, EWS) उपलब्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

DU PG 2026-2027 Seat Matrix PDF Download - यहां क्लिक करें 

DU One-Year PG 2026: मुख्य कोर्सेज की रिवाइज्ड सीट अलॉटमेंट टेबल 

लोकप्रिय सब्जेक्ट में उपलब्ध अनारक्षित (UR) और कुल सीटों का कैटेगरी-वाइज डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में दी गई है। बाकि छात्र ऑफिशियल नोटिस से देखें। 

कोर्स का नाम 

UR सीटें

OBC (NCL)

SC सीटें

ST सीटें

EWS सीटें

कुल अनुमानित सीटें

M.A. English

49

32

18

9

12

126

M.A. Political Science

49

32

18

9

12

126

M.Com.

49

32

18

9

12

126

M.Sc. Computer Science

49

32

18

9

12

126

M.Sc. Mathematics

49

32

18

9

12

126

M.A. History / Economics

49

32

18

9

12

126

M.Sc. Botany / Physics / Chemistry

25

17

9

5

6

63

M.A. Geography

41

29

16

8

11

106

Revised Seat Matrix में भाषा और विशेषीकृत कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Revised Seat Matrix में अरबी, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन और फारसी जैसे भाषा कार्यक्रमों के साथ-साथ एमएससी बायोमेडिकल साइंसेज, एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन और एनवायरनमेंटल स्टडीज जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक कार्यक्रम के लिए कैटेगरी-वाइज सीट अलॉट की डिटेल्स दिए गए है।

DU CSAS PG 2026: ऑफिशियल पोर्टल पर सीट मैट्रिक्स कैसे चेक करें? 

छात्र अपने संबंधित विभाग और कैटेगरी के अनुसार डिटेल्ड सीट अलॉटमेंट जांचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CSAS PG 2026 पोर्टल को चुनें। 
  3. ‘Revised Seat Matrix for One-Year PG Programmes (Academic Session 2026-27)’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, अपने पसंदीदा सब्जेक्ट जैसे M.A., M.Sc., या M.Com. की कैटेगरी-वाइज सीटों की डिटेल्स को देखने के लिए नोटिफिकेशन PDF को डाउनलोड करें।

यहां भी पढ़े: DU One-Year PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हुई गलती? ऐसे करें तुरंत ठीक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 1, 2026, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News