DU One-Year PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हुई गलती? ऐसे करें तुरंत ठीक
DU One-Year PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एक साल PG कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 तय की है, जो छात्र अपने रजिस्ट्रेशन में करेक्शन करना चाहते हैं, वे आज, 1 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
DU CSAS PG Correction Window 2026 Active: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में 1-इयर पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में एजमिशन लेने वाले छात्रों के लिए डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS PG 2026) की रजिस्ट्रेशन विंडो अब ऑफिशियल तौर पर बंद कर दी गई है।
साथ ही, जिन छात्रों ने फेज-1 और फेज-2 का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद यदि एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते है, तो उनके लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। वह छात्र आज 1 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से रात 11:59 बजे तक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in या pgadmission.uod.ac.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।
DU One-Year PG Admission 2026 Application Form - यहां पढ़े
DU PG Admission 2026: मुख्य डिटेल्स और रिवाइज्ड शेड्यूल
छात्रों को DU PG Admission 2026 रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म में इंफोर्मेशन को सही करने के लिए पहले रिवाइज्ड शेड्यूल को देखना होगा। छात्र करेक्शन विंडो, ऑफिशियल पोर्टल और रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| विश्वविद्यालय का नाम | दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi - DU) |
| प्रोग्राम का नाम | 1-Year Postgraduate (PG) Programmes (2026-27 Session) |
| ऑफिशियल पोर्टल | |
| करेक्शन विंडो की टाइम | आज रात 11:59 बजे तक |
| किन चीडों में कर सकते हैं बदलाव? | पर्सनल डिटेल्स और एकेडमिक डिटेल्स |
| करेक्शन कौन कर सकता है? | वह छात्र जिन्होने फेज-I और फेज-II के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी की है। |
| रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स | MA/MCom/MSc मुख्य सब्जेक्ट में अनारक्षित (UR) कैटेगरी की 49-49 सीटें |
DU One-Year PG Admission 2026 Link - यहां क्लिक करें
DU PG Admissions 2026: admission.uod.ac.in पर ऑनलाइन करेक्शन कैसे करें?
एप्लिकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती में सुधार करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें।
2. अपने रजिस्टर्ड एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (CUET PG क्रेडेंशियल) की मदद से पोर्टल पर साइन-इन करें।
3. अपने डैशबोर्ड पर जाकर ‘Application Correction / Edit Form’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. फिर, पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, माता/पिता का नाम, कैटेगरी और शैक्षणिक प्राप्त मार्क्स को ध्यान से री-चेक करके सही करें।
5. किए गए बदलावों को अच्छे से जांचने के बाद फॉर्म को फाइनली सबमिट करें और अपडेटेड कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
Revised Seat Matrix से जुड़ी छात्रों के लिए कुछ बांते
डीयू पीजी एडमिशन 2026 के इस स्टेप में छात्रों को इन प्रमुख ट्रेंड्स और अपडेट्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए:
- रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स (Revised Seat Matrix) जारी: यूनिवर्सिटी ने करेक्शन विंडो के साथ ही 1-इयर पीजी प्रोग्राम्स का नया सीट मैट्रिक्स जारी किया है। MA English, MA Political Science, MCom, MSc Computer Science, और MSc Mathematics जैसे लोकप्रिय कोर्स में अन-रिजर्व्ड (UR) कैटेगरी की 49-49 सीटें हैं, जिसके अतिरिक्त OBC, SC, ST, EWS और PwBD सीटों का भी स्पष्ट ब्यौरा दिया गया है।
- Document Verification: सुनिश्चित करें कि आपकी कैटेगरी/कास्ट सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC-NCL/EWS) की डेट और फॉर्मेट डीयू के निर्देशों के अनुरूप हों। गलत प्रमाण पत्र अपलोड होने पर फॉर्म रद्द हो सकता है।
- मेरिट लिस्ट और सीट एलोकेशन (Seat Allotment): करेक्शन विंडो बंद होने के बाद यूनिवर्सिटी बहुत जल्द पहली सीट एलोकेशन लिस्ट जारी करेगी। छात्र समय-समय पर एडमिशन पोर्टल की नोटिफिकेशन जांचते रहें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.