This is an archived article last updated on Jun 7, 2018. The information may be outdated.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: गणित विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

Last Updated: Jun 7, 2018, 14:42 IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए गणित विषय का एग्जाम पैटर्न. यहाँ जानें कक्षा 10वीं में गणित के बोर्ड प्रश्न पत्र का पैटर्न, प्रश्नों का स्वरूप व अंकों का विभाजन.

BSEB Class 10 Maths Exam Pattern
BSEB Class 10 Maths Exam Pattern

इस लेख में हम आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न उपलब्ध करवा रहे हैं. इस एग्जाम पैटर्न को जानने के बाद छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक उचित प्लान बना सकते हैं व उच्च अंक पाने के लिए प्रभावी तरीके से तैयारी कर सकते हैं.

एग्जाम पैटर्न से परीक्षा का स्ट्रक्चर, प्रश्नों का स्वरूप व अंकों का विभाजन, आदि के बारे में अंदाज़ा लगता है जिसके अनुसार छात्र अपनी तैयारी कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं में गणित का प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों के लिए होगा जिसमें कुल 76 प्रश्न होंगे जिन्हें दो खण्डों, खण्ड-I (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)  और खंड-II (गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न), में विभाजित किया जाएगा. प्रश्न पत्र में 50 अंक केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए व बाकी 50 अंक गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए निर्धारित होंगे.

बिहार बोर्ड के बारे में (About Bihar Board)

आइए बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं में गणित के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न को विस्तारपूर्वक समझते है.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं गणित परीक्षा पैटर्न:

सामान्य निर्देश (General Instructions)

  • कुल अंक: 100
  • कुल प्रश्नों की सं0 76
  • अधिक्तम समय सीमा: 3 घंटे 15 मिनट

प्रश्न पत्र दो खण्डों में विभाजित होगा

खण्ड

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

I - वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)

50

50

II - गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-objective questions)

26

50 

प्रत्येक खंड का विस्तार निमिन्लिखित अनुसार होगा:

खण्ड I (Section-I)

  • प्रश्न संख्या 1-50 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं
  • दिए गये चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होगा.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया है 
  • प्रश्नों के उत्तर ओ0 एम0 आर0 शीट पर देने होते हैं
  • सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है

खण्ड II (Section-II)

लघु उत्तरीय प्रश्न (2 × 15 = 30 अंक):

  • प्रश्न संख्या 1-22 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं.
  • सभी प्रश्नों में से केवल 15 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं. 
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 × 4 = 20 अंक):

  • प्रश्न संख्या 23-26 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं.
  • सभी प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है. 
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं.

 

यहाँ दिया एग्जाम पैटर्न बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर बनाया गया है. आम तौर पर बोर्ड प्रश्न पत्रों की सरंचना मॉडल पेपर्स में दिए पैटर्न के आधार पर ही होती है. इसलिए छात्रों को इस एग्जामिनेशन पैटर्न को गंभीरतापूर्वक समझना चाहिए व इसके अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए.

First Published: Jun 4, 2018, 11:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News