This is an archived article last updated on Oct 21, 2022. The information may be outdated.

जानें क्या है फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर की सरकारी नौकरी के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी व कहां मिलेगी नौकरी?

Last Updated: Oct 21, 2022, 15:41 IST

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद आमतौर पर विभिन्न राज्य सरकारों के खाद्य सुरक्षा या स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक होता है. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद ग्रुप ‘बी’ (गजेटेड) स्तर का होता है. ज्यादातर मामलों में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है.

Food Safety Officer jobs
Food Safety Officer jobs

 अगर आप फूड टेक्नोलॉजी या डेरी टेक्नोलॉजी या होम साइंस या बॉयोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी या एग्रीकल्चर साइंस या वेटेरिनरी साइंस या बॉयो केमिस्ट्री या माइक्रोबॉयोलॉजी में स्नातक हैं तो आप कर सकते हैं फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन. 

सेफ्टी ऑफिसर का पद आमतौर पर विभिन्न राज्य सरकारों के खाद्य सुरक्षा या स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक होता है. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद ग्रुप ‘बी’ (गजेटेड) स्तर का होता है. ज्यादातर मामलों में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती राज्य के लोक सेवा आयोगों द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम की जाती है. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के कार्यों में तैनाती के जिले में विभिन्न खाद्य पदार्थों की का सैंपल लेना, किसी खाद्य पदार्थ को जब्त करना, किसी भी संदेहास्पद स्थल की निरिक्षण करना, किसी भी हानिकारक खाद्य वस्तु या सामग्री को नोटिस देकर नष्ट कराना, नशीली/हानिकारक पदार्थों के उत्पादनकर्ताओं, डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं विक्रेताओं के वस्तुओं एवं एकाउंट्स को जब्त करना, आदि शामिल हैं.

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फूड टेक्नोलॉजी या डेरी टेक्नोलॉजी या होम साइंस या बॉयोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी या एग्रीकल्चर साइंस या वेटेरिनरी साइंस या बॉयो केमिस्ट्री या माइक्रोबॉयोलॉजी में स्नातक डिग्री या केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या मेडिसीन में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए.

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए कितनी है आयु सीमा?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु जिस वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहता है उस वर्ष की 01 जुलाई को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा – प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव टाइप एवं मल्टीपल च्वाइस), लिखित परीक्षा – मुख्य (कन्वेंशनल टाइप) और इंटरव्यू (पर्सनॉलिटी टेस्ट) के आधार पर किया जाता है. लिखित परीक्षा अनिवार्य विषयों (सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी) और वैकल्पिक विषयों जैसे – एग्रीकल्चर, केमिस्ट्री, इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, फिजिक्स, वेटेरिनरी, साइंस, बॉटनी, कंप्यूटर अप्लीकेशन साइंस, एन्वार्यमेंटल साइंस, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, जूलॉजी, आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं.

कितनी मिलती है फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को सैलरी?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर छठें वेतन आयोग के पे-बैंड-3 रु.15600/- से रु.39100/- + ग्रेड पे रु. 5400/- के अनुरूप सैलरी दी जाती है. इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के भत्ते (डीए, एचआरए, आदि) देय होते हैं. वहीं, जिन राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में साववें वेतन आयोग लागू हो चुका है वहां समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाती है.

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर को कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?

फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर का पद आमतौर पर विभिन्न राज्य सरकारों के खाद्य सुरक्षा या स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक पद होता है. फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवारों को चयन सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है. राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन हर वर्ष सम्बन्धित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा निकाला जाता है. इन विज्ञापनों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2020, 17:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News