UP Calendar 2021 PDF: 13 जून को होगी पीसीएस प्रेलिम्स परीक्षा, यहाँ से डाउनलोड करे साल भर का एग्जाम कैलेंडर

UP Calendar 2021 PDF: उत्त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल आयोजित की जाने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. यहां देखें तय तारीखें.

Jan 16, 2021, 12:33 IST
UP Calendar 2021
UP Calendar 2021

UP Calendar 2021 PDF: उत्त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल आयोजित की जाने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. एग्जाम कैलेंडर आधिकारीक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. कैलेंडर के अनुसार इस साल कुल 16 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. जो उम्मीद्वार इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे UPPSC की वेबसाइट से एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें, आयोग 21 जनवरी 2020 को UPPSC PCS Mains 2020 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, जबकि 13 फरवरी 2021 को ACF/RFO 2020 मेंन्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी. UPPSC PCS Mains 2020 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक UPPSC PCS Mains 2020 Admit Card 2020-21 को डाउनलोड नहीं किया है, वे एडमिट कार्ड विंडो बंद होने से पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. हमने यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2021 का सीधा लिंक प्रदान किया है, उम्मीदवार सीधे अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

English में पढ़ें

उत्तर प्रदश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीखें कुछ इस तरह हैं:

पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2020 - 21 जनवरी 2021

एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2020 - 13 फरवरी 2021

विधीक्षण अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020 - 21 मार्च 2021

प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2020 - 17 अप्रैल 2021

प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2019 - 23 मई 2021

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 - 30 मई 2021

पीएससी एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 - 13 जून 2021

प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा, 2020 - 20 जून 2021

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा, 2020 - 10 जुलाई 2021

यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2018 - 25 जुलाई 2021

आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा, 2021 - 1 अगस्त 2021

पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2021 - 3 अक्तूबर 2021 

एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा, 2021 - 22 अक्तूबर 2021

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा, 2020 - 13 नवंबर 2021

प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा, 2020 - 4 दिसंबर 2021

आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा, 2021 - 18 दिसंबर 2021

UP Calendar 2021

 

 

Nidhi Mittal is a content writer with 5+ years of experience in digital and electronic media. She?s a Post Graduate in Mass Communication and has previously worked with organizations like OK India and APN News Channel. Nidhi creates content related to Govt Job Notifications and is also an anchor for job-related videos created at jagranjosh.com She can be reached at nidhi.mittal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News