मध्यप्रदेश पीएससी ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 349 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. इस पद के लिए पात्र उम्मीदवार 27 मार्च 2014 से पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण दिनांक
पंजीकरण के लिए तिथि खुलने का समय: 28 फरवरी, 2014
पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि: 27 मार्च 2014
पद का विवरण
पद का नाम: पशु चिकित्सा सहायक सर्जन
पद की संख्या: 349 पद
आयु सीमा: 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच, 1 जनवरी 2015 की स्थिति के अनुसार
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है.
आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवारों को www.mppsc.nic.in, www.mponline.gov.in के माध्यम से 28 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2014 तक आवेदन करना होगा. पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
विस्तृत अधिसूचना