Bihar NEET UG Counselling 2026 Round 3: bceceboard.bihar.gov.in पर कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें Application Process

Bihar NEET UG Counselling 2026 Round 3: बिहार नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। मेडिकल छात्र पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। 

Oct 2, 2026, 17:31 IST
Bihar NEET UG Counselling 2026 Round 3 Registration
Bihar NEET UG Counselling 2026 Round 3 Registration

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले Under Graduate Medical Admission Counselling (UGMAC) 2026 के तीसरे राउंड (Round 3) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 से ऑफिशियल पोर्टल bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू होने वाली है।

राज्य के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS और BAMS/BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन पाने के इच्छुक नीट यूजी (NEET UG) क्वालिफाइड छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है। जिन छात्रों को राउंड 1 या राउंड 2 के अंदर सीट अलॉट नहीं हुई है या आपने अपनी पहले अलॉटेड सीट से Resign कर दिया है, तो आप इस राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।

Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling से जुड़ी इपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

छात्र Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling में शामिल होने से पहले डेट्स और डिटेल्स के बारे में नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डेट्स
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत
3 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन व फईस भुगतान की लास्ट डेट 
6 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
UGMAC रैंक कार्ड जारी होने की डेट
8 अक्टूबर 2026
चॉइस फिलिंग, एडिटिंग और लॉकिंग 
9 अक्टूबर 2026
प्रोविजन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
14 अक्टूबर 2026
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करने की अवधि
14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग/एडमिशन 
16 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026

Bihar NEET UG Round 3 Registration 2026: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र Bihar NEET UG Round 3 Registration 2026 करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए Online Application Portal of UGMAC-2026 लिंक को चुनें।

3. अपने NEET UG 2026 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। 

4. फिर, नए फॉर्म को फिल करें। 

5. अपने सभी व्यक्तिगत, कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी डिटेल्स को फिल करें। 

6.फिर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित रजिस्ट्रेश व सिक्योरिटी डिपॉजिट फीस का भुगतान करें।

7. फीस सबमिट करने के बाद छात्र अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को सेलेक्ट करके अपनी प्राथमिकताओं को निश्चित समयसीमा के भीतर लॉक करें।

8. फिर, प्रक्रिया पूरी होने के बाद भरे गए UGMAC पार्ट-A और पार्ट-B रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

Document Verification के दौरान छात्र के पास इन निम्नलिखित ओरिजनल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-सत्यापित कॉपियां होनी जरूरी हैं:

  • NEET UG 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • UGMAC 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Part-A और Part-B)
  • कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का मार्क्स और पासिंग सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का मार्क्स और पासिंग सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आवासीय/मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ओरिजनल फोटो पहचान पत्र 

यहां भी पढ़े: NBEMS Answer Key 2026 जारी! natboard.edu.in से ऐसे डाउनलोड करें अपनी Response Sheet PDF

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates