Delhi Police SI Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस एसआई और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू कर दी गई है। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
SSC Delhi Police SI Vacancy 2026: एनसीसी सर्टिफिकेट का फायदा
एनसीसी का C, B और A वैध प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी C सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को पेपर में अधिकतम 5% बोनस, एनसीसी B सर्टिफिकेट में 5% बोनस और एनसीसी A सर्टिफिकेट वालों को 2% बोनस मार्क्स दिए जाएंगे।
Delhi Police SI Vacancy 2026: आवेदन लिंक
संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य एसआई एग्जीक्यूटिव के 317 पद, CAPFs जीडी के 1320 पद और CISF पुरुष के 234 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
|
एसएससी दिल्ली पुलिस SI भर्ती 2026
|
SSC Delhi Police SI Vacancy 2026: हाइलाइट्स
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब - इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
|
भर्ती प्राधिकरण
|
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
|
|
परीक्षा का नाम
|
एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2026
|
|
आवेदन की अंतिम तिथि
|
30 सितंबर, 2026
|
|
शैक्षणिक योग्यता
|
ग्रेजुएशन डिग्री
|
|
आयु सीमा
|
18 से 30 वर्ष (पदों के अनुसार)
|
|
आवेदन शुल्क
|
100 रुपये
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
ssc.gov.in
|
SSC Delhi Police SI Form Date 2026: आवेदन शुल्क
एसएससी सीपीओ 2026 के लिए सामान्य उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों एससी, एसटी और Ex-servicemen उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
SSC Delhi Police SI Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Quick links में Apply लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 अप्लाई पर क्लिक करें।
स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉग - इन करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
