India Post GDS Apply Online 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें Apply

India Post GDS Apply Online 2026 Last Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन आवेदन आज समाप्त होने जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

Sep 19, 2026, 12:13 IST
India Post GDS Apply Online 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें Apply
India Post GDS Apply Online 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें Apply

India Post GDS Apply Online 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक 21 सितंबर, 2026 तक एक्टिव रहेगा। संबंधित भर्ती अभियान के तहत 23,757 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 सितंबर, 2026 से शुरू की गई। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। 

India Post GDS Apply Online 2026: हाइलाइट्स 

यह भर्ती भारत भर में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 23,757 पदों के लिए की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

संचालन निकाय 
इंडिया पोस्ट जीडीएस (डाक विभाग) 
पोस्ट  
शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवकों (GDS) 
पदों की संख्या 
23,757 
आवेदन की अंतिम तिथि 
19 सितंबर, 2026
आवेदन का तरीका 
ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट 
indiapost.gov.in 

India Post GDS Apply Online Date 2026: आवेदन लिंक 

इंडिया पोस्ट जीडीएस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज 19 सितंबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरी करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करते समय आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन लिंक 

India Post GDS Online Apply Date 2026: महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

आयोजन
तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि
31 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि
19 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
2 सितंबर से 21 सितंबर 2026, शाम (5:00) बजे तक
आवेदन सुधार विंडो
23 सितंबर से 24 सितंबर 2026, शाम (5:00) बजे

 India Post GDS Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल और मिलने वाले भत्ते

India Post GDS Apply Online 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 OTP के माध्यम वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4 India Post GDS Online Form 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 लॉगिन क्रेडेंशियस के बाद फॉर्म भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates