[OUT] Air Force Agniveer Answer Key 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 आंसर की जारी, ये रहा Direct Link

Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 आज 26 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 26, 2026, 11:39 IST
Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 डाउनलोड करें
Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 डाउनलोड करें

Indian Air Force Agniveer Answer Key 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद अब प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र के संबंध में आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार तय समय के दौरान ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉग इन करके अपने प्रश्न पत्र या प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल 26 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को इसी अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करनी होंगी। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रश्न और प्रोविजनल आंसर की को ध्यान से से चेक कर लें।

Agniveer Vayu Intake 02/2027 Answer Key Login Link-Active

अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए लॉगिन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 22 और 23 सितंबर 2026 को परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आंसर की देख सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय में उसे दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल 26 सितंबर सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 Login Link

IAF Agniveervayu Answer Key 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार 'कैंडिडेट लॉगिन' के जरिए अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दी तालिका देखें।

परीक्षा का नाम
अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027
संचालन प्राधिकरण का नाम
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)
आंसर की जारी होने की तिथि
26 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि
22 और 23 सितंबर 2026
ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक
आधिकारिक भर्ती पोर्टल
iafrecruitment.edcil.co.in

अग्निवीरवायु भर्ती की आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध News सेक्शन में अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 की आंसर की और उत्तर पत्रक से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सबमिट करें। लॉगिन होने पर उम्मीदवार अपना प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates