UPTET Certificate 2026: सर्टिफिकेट में गलती है तो ऐसे कराएं सुधार, जानें कितनी लगेगी फीस
UPTET Certificate Correction 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार प्रमाणपत्र में दर्ज गलतियों को सुधारने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सुधार शुल्क 200 है।
UPTET Certificate 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में सफल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UPTET प्रमाणपत्रों में त्रुटि (एरर) सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी 25 सितंबर 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के UPTET सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की गलती है, वे उसमें सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुधार के बाद अभ्यर्थियों को नया संशोधित प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि UPTET Certificate Correction 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रमाणपत्र पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को certificates.upessc.org पर जाना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर अपना UPTET 2026 Teacher Eligibility Certificate देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
01/2026 TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के प्रमाण-पत्र में त्रुटी सुधार कर नवीन प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु विज्ञप्ति URL- https://t.co/XxWhksGzmM https://t.co/6JeEODb12f https://t.co/dJhGZbsmCY
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 25, 2026
UPTET Certificate Correction 2026 के लिए कितना लगेगा शुल्क
आयोग ने प्रमाणपत्र में सुधार के लिए 200 रुपये संशोधन शुल्क निर्धारित किया है। यानी जिन उम्मीदवारों को अपने UPTET प्रमाणपत्र में किसी जानकारी को सही करवाना है, उन्हें आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रमाणपत्र में एक बार संशोधन का अवसर दिया जाएगा। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, एक बार प्रमाणपत्र में संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा किसी अन्य संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी दर्ज करना जरूरी है।
केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे
UPESSC ने यह भी साफ किया है कि UPTET प्रमाणपत्र में सुधार के लिए किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी डाक, प्रत्यावेदन या किसी दूसरे माध्यम से आवेदन भेजकर प्रमाणपत्र में सुधार नहीं करा सकेंगे। आवेदन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन लिंक का ही इस्तेमाल करना होगा।
आयोग की ओर से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले इन निर्देशों को पढ़ें और प्रमाणपत्र में जिस जानकारी में सुधार चाहिए, उसे ध्यान से जांच लें।
UPTET Certificate 2026 में सुधार कैसे करें?
UPTET Certificate Correction के लिए उम्मीदवार सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं। होम पेज पर TET Cert. संशोधन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब प्रमाणपत्र पोर्टल certificates.upessc.org ओपन हो जाएगा। इसके बाद अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से साइन इन करें। पोर्टल पर सुरक्षा कोड दर्ज करने के बाद उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्र तक पहुंच सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, साइन इन करने के बाद अगले पेज पर UPTET 2026 Teacher Eligibility Certificate को देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
यदि प्रमाणपत्र में सुधार की सुविधा उपलब्ध है, तो उम्मीदवार संबंधित विकल्प के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित 200 रुपये संशोधन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी को दोबारा जांच लेना जरूरी है, क्योंकि आयोग ने एक बार संशोधन के बाद दोबारा अवसर नहीं देने की बात कही है।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
UPTET Certificate Correction 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले प्रमाणपत्र में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें। इसके बाद जिस जानकारी में गलती है, उसके सही विवरण के साथ ही आवेदन करें। आवेदन केवल आयोग के निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही करें और ₹200 संशोधन शुल्क का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करें।
आयोग ने अपनी विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार संशोधन होने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए जल्दबाजी में आवेदन करने के बजाय सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करना बेहतर होगा।
UPTET Certificate Correction 2026 Direct Link
उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने UPTET 2026 प्रमाणपत्र में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| यहां क्लिक करें |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.