CTET Login: सीटेट लॉगिन पासवर्ड भूल गए? तो ऐसे करें रिकवर
CTET Login: कई बार यूजर्स अपनी CTET लॉगिन आईडी और पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में वे अपना पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से आप अपना CTET पासवर्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Dec 2026) की सिटी आज 27 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद कई उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भूल गए हैं। ऐसे में वे CTET इंटिमेशन स्लिप कैसे चेक करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड दोबारा कैसे जनरेट करें, इसकी जानकारी जानना चाहते हैं। इस लेख में उम्मीदवारों को CTET लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है।
CBSE CTET Exam City Slip 2026 Link
CTET लॉगिन आईडी और पासवर्ड कैसे जनरेट करें?
CTET उम्मीदवारों के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में बताई गई है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार CTET के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड बना सकते हैं।
-
सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
इसके बाद वेबसाइट के News & Events सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Application Form Filling – CTET 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां New Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए सामान्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-
अब Information Bulletin पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
-
निर्देश पढ़ने के बाद पेज को नीचे स्क्रॉल करें और Next बटन पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, जैसे उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि और लिंग।
-
इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
अब Choose Password के विकल्प पर क्लिक करके अपना पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड 8 से 13 कैरेक्टर का होना चाहिए। इसमें कम से कम एक बड़ा अक्षर (Uppercase), एक छोटा अक्षर (Lowercase), एक नंबर और एक विशेष चिह्न (Special Character) होना चाहिए।
-
इसके बाद सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
-
अब I Agree के बॉक्स पर टिक करें और फिर से सबमिट करें।
-
इसके बाद OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
-
आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
-
प्राप्त OTP को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और Final Submit पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका CTET रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आप अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से CTET पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
CTET लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कहां करें?
उम्मीदवार ध्यान दें कि अपने CTET अकाउंट में लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। आपके CTET अकाउंट में आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और विवरण सुरक्षित रहते हैं। हर बार अकाउंट में लॉगिन करने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।
CTET अकाउंट में लॉगिन करने और अपने सिटी स्लिप को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
-
इसके बाद होमपेज पर दिए गए City Intimation के विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब CTET City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
-
यहां अपना Application Number और Password दर्ज करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया Security Pin भरें।
-
अंत में Sign In बटन पर क्लिक करें।
CTET 2026: कैंडिडेट लॉगिन पासवर्ड कैसे रिकवर करें?
उम्मीदवारों को बता दें कि CTET रजिस्ट्रेशन से लेकर सिटी स्लिप जारी होने तक उनके लॉगिन क्रेडेंशियल एक समान रहते हैं। लेकिन कई बार उम्मीदवार अपना CTET एप्लिकेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एप्लिकेशन नंबर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
-
-
होमपेज पर दिए गए Login – CTET 2026 विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा।
-
यहां Forgot Application Number के विकल्प पर क्लिक करें।
-
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
-
अब दिए गए स्थान पर सिक्योरिटी पिन भरें।
-
इसके बाद Get Application Number बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी आवेदन संख्या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
ध्यान दें कि पासवर्ड भूल जाना एक आम बात है। ऐसे में यूजर्स अपने पासवर्ड को कहीं सेव करके रख लें। इस पासवर्ड को अपनी डायरी में नोट कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.