CLAT 2027 Paper Leak Warning: कंसोर्टियम ऑफ NLUs ने फर्जी दावों पर जारी की सख्त चेतावनी, 6 दिसंबर को होगा एग्जाम
CLAT 2027 Scam Alert: कंसोर्टियम ऑफ NLUs ने 6 दिसंबर 2026 को होने वाले CLAT 2027 एग्जाम के क्वश्न पेपर लीक व बिक्री के सोशल मीडिया और टेलीग्राम दावों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए सख्त चेतावनी का नोटिस जारी किया है। छात्र नोटिस से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां देखें।
CLAT 2027: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने आने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 को लेकर सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर फैल रहे फर्जी दावों के खिलाफ ऑफिशियल चेतावनी जारी की है। कंसोर्टियम द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, 6 दिसंबर 2026 को होने वाले CLAT 2027 एग्जाम का क्वश्न पेपर पैसे के बदले उपलब्ध कराने का दावा करने वाले अज्ञात खातों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कथित तौर पर एग्जाम से जुड़े सैंपल क्वश्न भी साझा किए जा रहे हैं।
कंसोर्टियम ने स्पष्ट किया है कि किसी तीसरे पक्ष के पास CLAT 2027 के क्वश्न तक पहुंच होने के सभी दावे पूरी तरह झूठे और धोखाधड़ीपूर्ण हैं। किसी भी व्यक्ति या समूह के पास क्वश्न पेपर बेचने, बांटने या पहले से उपलब्ध कराने का कोई आधार नहीं है।
CLAT 2027 Paper Leak Warning Notice - यहां क्लिक करें
CLAT 2027 फर्जी दावों पर कंसोर्टियम ऑफ NLUs की 4 प्रमुख चेतावनियां
एग्जाम की शुचिता बनाए रखने और छात्रों को ठगी से बचाने के लिए कंसोर्टियम ने ये अहम निर्देश जारी किए हैं। इन सभी निर्देशो के बारे में यहां से पढ़े:
- क्वश्न पेपर लीक या अग्रिम पहुंच के दावे फर्जी: CLAT 2027 के क्वश्न पेपर को लेकर सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर किए जा रहे दावे फ्रॉड हैं।
- कोई भुगतान या निजी जानकारी साझा न करें: छात्र और आम नागरिक ऐसे किसी भी व्यक्ति से संपर्क न करें, न ही कोई भुगतान करें और न ही व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें। साथ ही, कथित सैंपल क्वश्न होने से ऐसे दावे प्रमाणित नहीं होते।
- कड़े कानून के अंदर होगी कार्रवाई: वास्तविक क्वश्न पेपर तक पहुंचने या उसे प्रसारित करने के किसी भी प्रयास पर 31 जुलाई 2026 को Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Act, 2026 के साथ अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के अंदर कार्रवाई होगी।
- केवल ऑफिशियल नोटिस पर ही भरोसा करें: छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल कंसोर्टियम द्वारा जारी ऑफिशिय नोटिस पर ही विश्वास करें। साथ ही, एग्जाम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाले भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें।
संदिग्ध पोस्ट या ठगी के प्रयास की रिपोर्ट कहां और कैसे करें?
कंसोर्टियम ऑफ NLUs ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और कानून के अंदर आवश्यक जांच व कार्रवाई के लिए संबंधित सामग्री कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष रखेगा:
- संपर्क ईमेल: यदि किसी छात्र या नागरिक को ऐसे पोस्ट, पेमेंट अनुरोध या संदेश मिलते हैं, तो वे स्क्रीनशॉट, URL, खाता डिटेल्स और अन्य संबंधित सामग्री को clat@consortiumofnlus.ac.in पर कंसोर्टियम सचिवालय के साथ साझा कर सकते हैं।
- मूल साक्ष्य सुरक्षित रखें: रिपोर्ट करते समय जहां संभव हो, मूल पोस्ट, URL, तारीख/समय और संबंधित संवादों को सुरक्षित रखें और ऐसे फर्जी दावों को आगे फॉरवर्ड या प्रसारित न करें।
यहां भी पढ़े: CTET Exam City Intimation Slip 2026 LIVE: सीटीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी होगी, ctet.nic.in पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
UGC NET December 2026 Exam City को कब तक बदला जा सकते हैं? ugcnet.nta.nic.in देखें लास्ट डेट
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.